Thursday, December 11, 2025
BREAKING
अमित शाह ने विपक्ष पर साधा हमला, कहा- जज फैसला दे, तो इम्पीचमेंट ले आते हैं लोकसभा में गरजे अमित शाह, बोले- SIR पर विपक्ष झूठ फैला रहा है रेगिस्तान में बारिश से तबाही ! मक्का-मदीना में आई कयामत, रेड अलर्ट जारी 'पुराने जमाने में ये लोग बैलट बॉक्स उठाकर ले जाते थे', कंगना का लोकसभा में विपक्ष पर तीखा हमला Social Media Ban: ऑस्ट्रेलिया ने आज से 16 से कम उम्र के बच्चों को कहा– No Facebook, No Instagram! जूनियर महिला वर्ल्ड कप : आखिरी सेकंड में बराबरी, फिर शूटआउट में भारत ने उरुग्वे को हराया IND vs SA : द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में गिल पर रहेगी नजर, ये हो सकती है प्लेइंग 11 पर्यटन को बढ़ावा देने, शासन को सुव्यवस्थित करने के लिए दिल्ली में बड़े बदलाव हो रहे: रेखा गुप्ता ‘वीर सावरकर पुरस्कार' स्वीकार नहीं करूंगा और ना ही समारोह में भाग लूंगा: शशि थरूर Meesho Listing: ₹111 का शेयर ₹162 पर लिस्ट, इस IPO में पैसे लगाने वालों की हुई बंपर कमाई

राष्ट्रीय

'वंदे मातरम् पर बहस बंगाल चुनाव के लिए हो रहा है', प्रियंका गांधी ने संसद में केंद्र सरकार को घेरा

08 दिसंबर, 2025 07:46 PM

लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर चल रही विशेष चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। प्रियंका ने इस बहस को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर जनता का ध्यान वर्तमान की समस्याओं से हटाकर अतीत में भटकाना चाहती है।

'वंदे मातरम् देश की आत्मा का हिस्सा'
संसद में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “हमारे संसद में राष्ट्रीय गीत पर चर्चा हो रही है, जो केवल एक भावना पर आधारित है। जब हम वंदे मातरम् का नाम लेते हैं तो स्वतंत्रता संग्राम की याद जागती है। यह साहस, बल और नैतिकता की भावना को उजागर करता है। ब्रिटिश साम्राज्य इसके सामने झुक गया।” उन्होंने कहा, “वंदे मातरम् 150 साल से देश की आत्मा का हिस्सा है और लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

यह देश की 75 वर्षों की स्वतंत्रता का प्रतीक भी है। आज इस पर चर्चा क्यों हो रही है, इसका मकसद क्या है, यह समझना आवश्यक है। यह बहस बंगाल चुनाव की वजह से हो रही है।” प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार केवल अतीत में मंडराने की कोशिश कर रही है, जबकि देश महंगाई, बेरोजगारी, किसान संकट और तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी अब पहले जैसे प्रधानमंत्री नहीं रहे और उनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं।

आपकी विचारधारा और नीतियों से लड़ते रहेंगे
अपने भाषण के अंत में प्रियंका गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा, “कल समय आएगा जब चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी, तब भी हम अपनी बात रखेंगे।” उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “आप चुनाव के लिए हैं, हम देश के लिए हैं। चाहे कितने भी चुनाव हार जाएं, हम संसद में बैठकर आपकी विचारधारा और नीतियों से लड़ते रहेंगे। हम अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे, आप हमें रोक नहीं सकते।”

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने विपक्ष पर साधा हमला, कहा- जज फैसला दे, तो इम्पीचमेंट ले आते हैं

अमित शाह ने विपक्ष पर साधा हमला, कहा- जज फैसला दे, तो इम्पीचमेंट ले आते हैं

लोकसभा में गरजे अमित शाह, बोले- SIR पर विपक्ष झूठ फैला रहा है

लोकसभा में गरजे अमित शाह, बोले- SIR पर विपक्ष झूठ फैला रहा है

'पुराने जमाने में ये लोग बैलट बॉक्स उठाकर ले जाते थे', कंगना का लोकसभा में विपक्ष पर तीखा हमला

'पुराने जमाने में ये लोग बैलट बॉक्स उठाकर ले जाते थे', कंगना का लोकसभा में विपक्ष पर तीखा हमला

पर्यटन को बढ़ावा देने, शासन को सुव्यवस्थित करने के लिए दिल्ली में बड़े बदलाव हो रहे: रेखा गुप्ता

पर्यटन को बढ़ावा देने, शासन को सुव्यवस्थित करने के लिए दिल्ली में बड़े बदलाव हो रहे: रेखा गुप्ता

‘वीर सावरकर पुरस्कार' स्वीकार नहीं करूंगा और ना ही समारोह में भाग लूंगा: शशि थरूर

‘वीर सावरकर पुरस्कार' स्वीकार नहीं करूंगा और ना ही समारोह में भाग लूंगा: शशि थरूर

प्रधानमंत्री आधा समय विदेश में बिताते हैं, फिर राहुल की विदेश यात्रा पर सवाल क्यों: प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री आधा समय विदेश में बिताते हैं, फिर राहुल की विदेश यात्रा पर सवाल क्यों: प्रियंका गांधी

Indian rail fares: Indian Railways टिकट कीमतों पर बड़ा खुलासा! जानिए कैसे दुनिया में सबसे सस्ता है भारत का रेल सफर

Indian rail fares: Indian Railways टिकट कीमतों पर बड़ा खुलासा! जानिए कैसे दुनिया में सबसे सस्ता है भारत का रेल सफर

यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विश्व धरोहर सूची में शामिल हुई दिवाली, पीएम मोदी बोले- 'गर्व का क्षण'

यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विश्व धरोहर सूची में शामिल हुई दिवाली, पीएम मोदी बोले- 'गर्व का क्षण'

नए साल से पहले लॉन्च होगी वंदे भारत स्लीपर! मिलेगी फ्लाइट जैसी प्रीमियम सुविधाएं, जानें

नए साल से पहले लॉन्च होगी वंदे भारत स्लीपर! मिलेगी फ्लाइट जैसी प्रीमियम सुविधाएं, जानें

भारतीय वायुसेना हेलीकॉप्टरों ने श्रीलंका में 264 लोगों की जान बचाई, मिली भावुक विदाई

भारतीय वायुसेना हेलीकॉप्टरों ने श्रीलंका में 264 लोगों की जान बचाई, मिली भावुक विदाई