Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

लोकसभा में अमित शाह के सामने बिल फाड़कर उछालने पर भड़के भाजपा सांसद , बोले- विपक्ष का यह कृत्य निंदनीय

21 अगस्त, 2025 04:56 PM

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बिल की कॉपियां फाड़कर फेंकने के मामले पर भाजपा हमलावर है। विपक्ष को निशाने पर लेते हुए भाजपा सांसदों ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने वहां जिस तरह का कृत्य किया, वह निंदनीय है।

संविधान संशोधन बिल पर विपक्ष के हंगामे को लेकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को क्यों इतनी परेशानी है? उनके सिर्फ तीन राज्यों में मुख्यमंत्री हैं। इस बिल के कारण हमारी पार्टी को ही टेंशन ज्यादा होनी चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री से लेकर कई राज्यों में मुख्यमंत्री भाजपा और एनडीए के हैं। उन्होंने कहा कि देश में ठीक तरीके से व्यवहार होना चाहिए, इसलिए सरकार बिल लाई है और हम इस बिल को पास कराकर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार नैतिकता की दृष्टि से बिल लेकर आई है। जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस को याद दिलाया कि लालू प्रसाद यादव को जेल जाने से बचाने के लिए उनकी सरकार अध्यादेश लाई थी। उसी अध्यादेश को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाड़कर फेंका था।

विपक्षी सांसदों की तरफ से बिल की कॉपी फाड़ने पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने निंदा की। उन्होंने कहा, “इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। लोकतंत्र में विपक्ष की अपनी एक भूमिका होती है, और यह सकारात्मक होनी चाहिए। अगर मतभेद है तो सदन का पटल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, लेकिन जिस तरह का व्यवहार विपक्ष के सदस्यों ने दिखाया है, वह स्वीकार नहीं किया जा सकता है।”

संविधान संशोधन बिल पर भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा, “यह कानून के शासन को बनाए रखने का एक ईमानदार प्रयास है और लोगों की भावनाओं के अनुरूप है। हालांकि, ‘इंडी’ गठबंधन उन लोगों के साथ सरकार चलाना चाहता है जो जेल में हैं, यही वजह है कि वे परेशान हैं।”

सदन में विपक्ष के व्यवहार पर भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है, वह उनके परिवार की पिछली आदतों के अनुरूप है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने वहां जिस तरह का कृत्य किया, वह निंदनीय है।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि सभी दल अपनी सीटों से विरोध कर रहे थे, जो गलत नहीं है, लेकिन कुछ सांसद जानबूझकर वेल में आ गए और जानबूझकर कागज फाड़ने लगे।

संविधान संशोधन बिल पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि यह विधेयक दलों के खिलाफ नहीं, सरकारों के खिलाफ है। चाहे वह केंद्र की सरकार हो या राज्यों में भाजपा और गैर-भाजपा सरकारें हों, वहां उच्च पदों पर रहने वाले प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को बेल नहीं मिलने पर इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन देखा गया है कि दिल्ली में ऐसा नहीं हुआ। इस कारण सरकार यह बिल लाई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित