Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

लुधियाना वासियों को मिली सौगात, इन्हें होगा खूब फायदा

28 सितंबर, 2025 07:25 PM

चंडीगढ़ : रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने शनिवार को लुधियाना में नवनिर्मित रेलवे स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। लगभग 7.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक केंद्र 1,800 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। यह केंद्र रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। G1 सरंचना में 6 ओपीडी, 4-बिस्तर वाला वार्ड, आपातकालीन सुविधां, फार्मेसी और स्थानीय खरीद, यात्री और स्ट्रेचर लिफ्ट, 3 स्थानों पर प्रतीक्षाशाला सुविधाएं (स्टेनलेस स्टील बेंच के साथ), सम्मेलन कक्ष, पुरुषों/महिलाओं और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग शौचालय, वीआरवी वातानुकूलन प्रणाली, सुसज्जित दोहरी ऊंचाई वाली लॉबी, दोपहिया/चारपहिया वाहन और एम्बुलेंस पार्किंग सुविधा, अस्पताल के बाहर विकसित हरित क्षेत्र, पीएमई डार्क रूम सुविधा, एक्स-रे कक्ष (डार्क रूम सहित), प्रयोगशाला और मेडिकल रिकॉर्ड रूम शामिल है।

फिरोजपुर मंडल की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए रवनीत सिंह ने बताया कि वर्तमान में फिरोजपुर मंडल में एक डिवीजनल अस्पताल (फिरोजपुर), एक उप-मंडलीय अस्पताल (अमृतसर) और 6 स्वास्थ्य इकाइयां हैं, जिनमें कुल 34 डॉक्टर तैनात हैं। फिरोजपुर मंडलीय अस्पताल में कुल 69 बिस्तर हैं, जहां मेडिसिन, सामान्य शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, हड्डी रोग, पैथोलॉजी, एनेस्थीसिया और दंत चिकित्सा जैसी विशेषज्ञताओं में सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में अत्याधुनिक प्रयोगशाला, फिजियोथेरेपी इकाई, कम्प्यूटरीकृत रेडियोग्राफिक प्रणाली और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अमृतसर में 50 बिस्तरों वाला एक अस्पताल चल रहा है। इसके अलावा, लुधियाना, जालंधर सिटी, जालंधर छावनी और कपूरथला में स्वास्थ्य इकाइयां कार्यरत हैं। रेलवे लाभार्थियों को आपातकालीन देखभाल प्रदान करने के लिए 51 निजी अस्पतालों और 16 डायग्नोस्टिक केंद्रों को पैनल में शामिल किया गया है।

इस मौके पर संजीव कुमार (डीआरएम फिरोजपुर), अजय (सीपीएम निर्माण), डॉ. चेतना कपूर (एसीएमएस लुधियाना), ऋषि पांडे (वरिष्ठ डीएससी आरपीएफ फिरोजपुर), परमदीप सैनी (वरिष्ठ डीसीएम फिरोजपुर), सुमित खुराना (वरिष्ठ डीईएन समन्वय फिरोजपुर), शुभम खुराना (उप मुख्य अभियंता निर्माण), अजयपाल (वरिष्ठ डीईएन-I फिरोजपुर) और आदित्य मेहरा (स्टेशन निदेशक लुधियाना) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन