Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

हिमाचल

लाहौल-स्पीति में चंद्रा नदी के कैचमेंट में कचरा फेंके जाने पर NGT सख्त, दी ये चेतावनी

30 जनवरी, 2026 07:02 PM

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश के संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र लाहौल-स्पीति में ठोस कचरे के लगातार डंप किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और चेतावनी दी कि चंद्रा नदी के कैचमेंट क्षेत्र में बार-बार कचरा फेंका जा रहा है, जिससे यह हिमनद-आधारित महत्वपूर्ण नदी गंभीर खतरे में है।

पर्यावरण संगठन ‘फ्रेंड्स' की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान एनजीटी ने निरीक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि केलांग के पास शाकस और बिलिंग नालों में पहाड़ी ढलानों और नालों के किनारे बड़े पैमाने पर कचरा डाला जा रहा है। यहां से प्लास्टिक और अन्य गैर-जैव अपघटनीय कचरा बर्फ पिघलने और वर्षा के दौरान आसानी से चंद्रा नदी में बह सकता है। एनजीटी ने सिस्सू-कोकसर सड़क और अटल टनल के नॉर्थ पोटर्ल के पास भी कचरा फैले होने की बात कही। वहां की साइड ड्रेनों के जरिए यह कचरा स्थानीय जलधाराओं में जा रहा है, जो आगे नदी प्रणाली से जुड़ती हैं।

एनजीटी ने जताई चिंता

एनजीटी ने इस बात पर भी चिंता जताई कि बिलिंग स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी क्षमता से अधिक भरी हुई है, वहां वेटब्रिज जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और कचरा प्रसंस्करण एवं निपटान से जुड़े कोई रिकॉर्ड नहीं रखे जा रहे हैं। एनजीटी ने यह भी पाया कि विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा), केलांग ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के तहत अनिवार्य उपविधियां अब तक नहीं बनाई हैं और न ही घर-घर कचरा संग्रहण के लिए उपयोगकर्ता शुल्क अधिसूचित किया गया है। एनजीटी ने कहा कि उसके पूर्व निर्देशों के बावजूद 'लगभग कोई प्रगति नहीं' हुई है। इसके मद्देनजर अधिकरण ने केलांग के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वे 15 अप्रैल 2026 को होने वाली अगली सुनवाई से पहले शपथपत्र सहित विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम