Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

सेहत

लगातार खांसी का मतलब हमेशा टीबी नहीं होता, इन 5 बीमारियों का भी हो सकता है खतरा

10 अगस्त, 2025 09:12 PM

बदलते मौसम या सर्दी-जुकाम के दौरान खांसी आना आम बात है, लेकिन अगर खांसी हफ्तों तक बनी रहे और किसी भी दवाई या घरेलू इलाज से राहत न मिले, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो लंबी चलने वाली खांसी को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह टीबी (क्षयरोग) ही नहीं, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है।

क्या हमेशा खांसी का मतलब टीबी होता है?
अक्सर लोग मान लेते हैं कि लंबे समय तक खांसी रहना यानी टीबी होना। हालांकि यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। टीबी एक गंभीर और संक्रामक रोग है, लेकिन इसकी पुष्टि तभी होती है जब खांसी के साथ रात में पसीना आना, बुखार, थकान और वजन कम होने जैसे लक्षण भी मौजूद हों। दिल्ली के मूलचंद अस्पताल के पल्मोनोलॉजी विभाग में कार्यरत डॉ. भगवान मंत्री बताते हैं कि अगर खांसी 3 से 4 हफ्ते से अधिक समय तक बनी रहती है, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यह शरीर की ओर से किसी अंदरूनी बीमारी की चेतावनी हो सकती है। नीचे जानिए वे बीमारियां जो टीबी न होकर भी लगातार खांसी की वजह बन सकती हैं:

1. अस्थमा
अस्थमा में सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और खांसी जैसे लक्षण होते हैं। यह खांसी खासतौर पर रात या सुबह के समय ज्यादा परेशान करती है। अस्थमा का समय पर इलाज और इनहेलर का उपयोग जरूरी होता है।

2. क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस
इस स्थिति में फेफड़ों की नलियों में सूजन आ जाती है और बलगम का अत्यधिक उत्पादन होता है, जिससे लगातार खांसी होती रहती है। यह बीमारी खासकर धूम्रपान करने वालों में अधिक पाई जाती है।

3. गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज
एसिडिटी से भी खांसी हो सकती है। जब पेट का एसिड खाने की नली तक ऊपर आ जाता है, तो गले में जलन और खांसी होती है। इसे जीईआरडी कहा जाता है, जो एक सामान्य लेकिन अनदेखा कारण है।

4. एलर्जी
धूल, परागकण, धुआं या किसी विशेष वस्तु से एलर्जी होने पर भी लंबे समय तक खांसी बनी रह सकती है। इसके साथ छींकें आना, नाक बहना और आंखों में पानी आना जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं।

5. फेफड़ों का कैंसर
हालांकि यह दुर्लभ होता है, लेकिन यदि खांसी के साथ खून आना, तेजी से वजन घटना और लगातार थकान बनी हुई है, तो यह गंभीर संकेत हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर आपकी खांसी तीन हफ्ते से ज्यादा समय से बनी हुई है और किसी भी उपाय से राहत नहीं मिल रही, तो अंदाज़े लगाने के बजाय विशेषज्ञ की सलाह लें। केवल टेस्ट और मेडिकल जांच के जरिए ही असली कारण सामने आ सकता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर