Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

28 फ़रवरी, 2026 01:48 PM

मुंबई : मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग रहे हैं। अब मामले में क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि शूटर्स को एटीएम के जरिए घटना को अंजाम देने के लिए मोटी रकम दी गई थी और फंडिंग पड़ोसी देश नेपाल से हुई थी। फंडिंग की पुष्टि के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच को और गहन कर दिया है। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने अब अंतरराष्ट्रीय साजिश का रूप लेना शुरू कर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि फायरिंग को अंजाम देने वाले शूटर्स को दी गई रकम सीधे बैंक खातों में जमा कराई गई थी, जिसमें एटीएम के जरिए कैश ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों के खाते में रकम अज्ञात व्यक्ति के जरिए डाली गई थी, जिसके बैंक डिटेल्स को पुलिस खंगालने की कोशिश कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच साक्ष्य जुटा रही है कि पैसा कहां से आया और किसने भेजा। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस लेनदेन का कनेक्शन नेपाल से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। आगरा से पकड़े गए आरोपियों को नेपाल से फंडिंग दी जाती रही थी।
आगे की जांच के लिए पुलिस ने संबंधित बैंकों को आधिकारिक पत्र भेजकर आरोपियों के खातों की विस्तृत स्टेटमेंट, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री, और रकम जमा करने वाले व्यक्ति की जानकारी मांगी है। पुलिस को शक है कि मामले में बाहर की आतंकी शक्तियां भी शामिल हो सकती हैं, जो अपने इशारों पर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रही हैं।

क्राइम ब्रांच पूरी कोशिश कर रही है कि खाते की डिटेल जल्द से जल्द निकाली जा सके क्योंकि इसी के जरिए फंडिंग करने वाले साजिश के मास्टरमाइंड का खुलासा हो सकेगा। जांच एजेंसियों का मानना है कि जांच निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है और आने वाले दिनों में इस फायरिंग केस में बड़े और अहम खुलासे हो सकते हैं।

बता दें कि रोहित शेट्टी के जुहू वाले बंगले पर अचानक कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की थी। गनीमत रही थी कि किसी को चोट नहीं पहुंची। मामले में पुलिस 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तारी की गई है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद