Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

रियलिटी शो 'द 50' से बाहर आकर मोनालिसा ने लिखा इमोशनल नोट

24 फ़रवरी, 2026 08:20 PM

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा रियलिटी शो 'द 50' से बाहर आ गई हैं। मंगलवार को उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एविक्शन की तस्वीर शेयर की और लिखा, "बहुत भारी दिल के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि मुझे 'द 50 पैलेस' से बाहर निकलने का आदेश मिल गया है, लेकिन मुझे खुशी और गर्व है कि मैं पिछले 20 सालों से अपने फैंस के दिलों में हूं और हमेशा रहूंगी।" मोनालिसा ने शो से जुड़े सभी लोगों का दिल से धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें इस शो में हिस्सा बनने का मौका दिया। उन्होंने लिखा, "इस शो में मुझे 50 सेलेब्रिटीज के बीच रहना मेरे लिए एक बेहतरीन अवसर था।"
उन्होंने आगे लिखा, "मैं भगवान की आभारी हूं कि मुझे नई-नई चीजें सीखने और नए मौके पाने का अवसर मिलता है। 'द 50' भी ऐसा ही एक नया अनुभव था। इसका कॉन्सेप्ट और गेम्स बिल्कुल अलग थे, जिन्हें शायद मुझे फिर कभी खेलने का मौका न मिले। यह अनुभव बहुत मजेदार और शानदार रहा।"

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, "विक्रांत मेरे मजबूत साथी (मेरे प्यार) और एक बेहतरीन खिलाड़ी अभी भी घर के अंदर हैं। मुझे उन पर बहुत गर्व है। आप सभी उनके लिए हमेशा प्यार और समर्थन बनाए रखें। सभी का दिल से धन्यवाद।"

अभिनेत्री ने शो में शानदार प्रदर्शन किया था। वे इस शो में अपने पति विक्रांत सिंह के साथ नजर आई थीं। हालांकि, मोनालिसा बाहर आ गई हैं, लेकिन उनके पति शो में ही हैं। शो का कॉन्सेप्ट बाकी रियलिटी शो से थोड़ा सा अलग है।
बनिजय एशिया का रियलिटी शो 'द 50' जियो हॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में युविका चौधरी, प्रिंस नरूला के साथ रिद्धि डोगरा, करण पटेल, मिस्टर फैजू, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, दिव्या अग्रवाल, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, डिंपल सिंह, चाहत पांडे, हामिद बार्कजी, सुमायरा शेख, लवकेश कटारिया, नेहल चुडासमा, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, वंशज सिंह, कृष्णा श्रॉफ समेत अन्य सितारे नजर आ रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद