Thursday, August 20, 2026
BREAKING
दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना UNSC में भारत की मांग, आतंकियों की सूची से जुड़े फैसलों में हो अधिक पारदर्शिता गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, कहा- संकट में भी उत्साह नहीं खोते बुद्धिमान राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि होर्मुज में दक्षिण कोरिया द्वारा मदद से इनकार पर ट्रंप नाराज, सैन्य अभ्यासों पर भी उठे सवाल भारत ने अफगानिस्तान को भेजी नई चिकित्सा सहायता, काबुल के अस्पताल को सौंपी गई खेप बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति चुनाव, 35 साल बाद पहली बार मुकाबला अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ

राष्ट्रीय

राहुल ने लोकसभा अध्यक्ष के निर्णय की अवहेलना की, सदन का समय बर्बाद किया: रीजीजू

02 फ़रवरी, 2026 07:18 PM

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर लोकसभा में अध्यक्ष के फैसले की अवहेलना करने और एक पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित संस्मरण के अंश उद्धृत करने की कोशिश करके लोकसभा का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया। रीजीजू ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में व्यवस्था दी थी कि केवल प्रमाणित दस्तावेजों को ही उद्धृत किया जा सकता है।

सदन के नियमों का हवाला देते हुए, रीजीजू ने यह भी कहा कि चर्चा के दौरान किताबों, पत्रिकाओं और समाचार कतरनों को उद्धृत नहीं किया जा सकता है, अगर उनका कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है। मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अध्यक्ष के फैसले की अवहेलना करके ''वही गलती बार-बार दोहराई और सदन का समय बर्बाद किया''। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में एक पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के मसौदे के कुछ अंश का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधने का प्रयास किया और इस पर सत्तापक्ष ने विरोध जताया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद शाम चार बजे तक स्थगित कर दी गई।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए अपने भाषण की शुरुआत में ही भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए पलटवार करने का प्रयास किया। उनका कहना था कि सूर्या ने कांग्रेस की देशभक्ति और चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं, इसलिए वह एक पूर्व सेना प्रमुख के उस संस्मरण के अंश को पढ़ना चाहते हैं जो एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। आसन से उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना

UNSC में भारत की मांग, आतंकियों की सूची से जुड़े फैसलों में हो अधिक पारदर्शिता

UNSC में भारत की मांग, आतंकियों की सूची से जुड़े फैसलों में हो अधिक पारदर्शिता

गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज

पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, कहा- संकट में भी उत्साह नहीं खोते बुद्धिमान

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, कहा- संकट में भी उत्साह नहीं खोते बुद्धिमान

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी नई चिकित्सा सहायता, काबुल के अस्पताल को सौंपी गई खेप

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी नई चिकित्सा सहायता, काबुल के अस्पताल को सौंपी गई खेप

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे