Monday, July 06, 2026
BREAKING
पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

राष्ट्रीय

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप ‘‘पूरी तरह निराधार': एकनाथ शिंदे

19 सितंबर, 2025 12:45 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मतदाता सूची में अनियमितताओं के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नए आरोपों को ‘‘पूरी तरह निराधार'' बताते हुए खारिज कर दिया और उन्हें निर्वाचन आयोग में औपचारिक हलफनामा देने की चुनौती दी। राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘‘वोट चोरों'' और ‘‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों'' को बचाने का आरोप लगाया तथा कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों के वोट सुनियोजित तरीके से हटाए जा रहे थे।

निर्वाचन आयोग ने आरोपों को ‘‘गलत और निराधार'' तथा कहा कि ‘‘किसी भी वोट को ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति द्वारा हटाया नहीं जा सकता, जैसा कि गांधी ने गलत धारणा बनाई है।'' उनके दावों के बाद सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है और विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है। शिंदे ने बृहस्पतिवार देर रात यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र के साथ-साथ कर्नाटक, तेलंगाना और पंजाब में भी चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक के आलंद निर्वाचन क्षेत्र में उसी चुनाव प्रणाली के तहत जीत हासिल की थी जिस पर अब राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं। शिंदे ने पूछा, ‘‘जिस निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ख़ुद विजयी हुई है, वहां वोट चोरी का आरोप कैसे लगाया जा सकता है?'' उन्होंने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी को चुनाव प्रक्रिया पर संदेह है, तो उन्हें चुनाव आयोग को हलफ़नामा देना चाहिए और उचित क़ानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। उसके बाद ही उन्हें ऐसे गंभीर आरोप लगाने चाहिए।''

उपमुख्यमंत्री ने आरोपों को ‘‘पूरी तरह से निराधार'' बताते हुए कहा कि मतदाता सूची से किसी का नाम हटाने की प्रक्रिया सख्त है और इसे जल्दबाजी या मनमाने ढंग से नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी राहुल गांधी चुनाव हारते हैं, तो वह चुनाव प्रक्रिया की ईमानदारी पर संदेह जताते हैं और ईवीएम मशीनों, मतदाता सूचियों और यहां तक कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाते हैं।'' राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शिंदे ने कहा कि कांग्रेस नेता ने अपने संवाददाता सम्मेलन के दौरान ‘‘हाइड्रोजन बम गिराने'' का इरादा जताया था, लेकिन वह ऐसा करना भूल गए। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित