Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला, कहा- जेन Z को वोट चोरी का सबूत दिखाऊंगा, साथ पूछा- EC क्यों चुप बैठा है?

07 नवंबर, 2025 08:26 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर 'वोट चोरी' को लेकर हमला बोला है। बीते दिन बिहार में हुई पहले चरण की वोटिंग के बाद राहुल ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह युवाओं और 'जेन Z' (Generation Z) के सामने वोट चोरी के सारे सबूत रखेंगे और उन्हें इस 'चोरी' की असलियत दिखाएंगे।

राहुल के बड़े आरोप
राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके पास ढेर सारा मटेरियल है। इससे यह साफ होगी कि भाजपा 'चुनाव चोरी' में माहिर है। उन्होंने हरियाणा चुनाव का जिक्र करते हुए इसे 'थोक चोरी' बताया और कहा कि ECI ने मेरे आरोपों - फर्जी वोट, फर्जी फोटो का कोई जवाब नहीं दिया।" राहुल का आरोप है कि ECI वोट चोरी नहीं रोक रहा है, जिसकी वजह से संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा, "संविधान कहता है 'एक व्यक्ति, एक वोट', लेकिन हरियाणा में 'एक व्यक्ति, कई वोट' हुआ।" उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोटर पाए गए थे। उन्होंने कहा कि यह पैटर्न मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के बाद अब बिहार में भी दोहराया जाएगा। राहुल ने सीधे तौर पर कहा कि इलेक्शन कमीशन और भाजपा मिलकर संविधान को तोड़ रहे हैं।

पहले चरण की वोटिंग के बाद दिया बयान
राहुल गांधी का यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद आया है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 64.66% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य का अब तक का रिकॉर्ड है। इस चरण में 3.75 करोड़ वोटरों ने हिस्सा लिया। दूसरा चरण 11 नवंबर को है, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। जहाँ NDA (भाजपा, JDU, HAMS, LJP-RV) सत्ता में वापसी चाहता है, वहीं महागठबंधन (कांग्रेस, RJD, वाम, VIP) को जीत की उम्मीद है।

भाजपा की चुनौती और युवा समर्थन
राहुल गांधी के इस बयान को भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि "राहुल हार का रोना रो रहे हैं" और ECI एक स्वतंत्र संस्था है। सोशल मीडिया पर युवाओं ने राहुल के ट्वीट को समर्थन दिया, जिसमें कई ने लिखा, "जेन Z जाग गई है!" राहुल गांधी ने अपनी बात दोहराई, "हमारी लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन