Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सवाई माधोपुर पहुंचे, होटल शेरबाग में मनाएंगे नए साल का जश्न

30 दिसंबर, 2025 06:36 PM

नए साल के स्वागत और पारिवारिक अवकाश के उद्देश्य से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा तथा रॉबर्ट वाड्रा अपने परिजनों के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचे हैं। गांधी–वाड्रा परिवार का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा सवाई माधोपुर पहुंचा। बताया जा रहा है कि यह दौरा पूरी तरह से निजी है और इसका किसी भी प्रकार से राजनीतिक कार्यक्रमों से कोई संबंध नहीं है।

परिवार रणथंभौर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पांच सितारा होटल शेरबाग में ठहरा हुआ है, जहां चार दिन तक रुकने का कार्यक्रम निर्धारित है। शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर रणथंभौर में परिवार नए साल का स्वागत कर रहा है।

2 जनवरी तक रणथंभौर में रहेगा परिवार
सूत्रों के अनुसार गांधी–वाड्रा परिवार 2 जनवरी तक रणथंभौर में ही रहेगा। इस दौरान रणथंभौर नेशनल पार्क के भ्रमण का भी कार्यक्रम तय किया गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी परिवार नए साल का जश्न प्रकृति की गोद में मना रहा है। हालांकि इस यात्रा में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं हैं।

रेहान वाड्रा की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज
रणथंभौर यात्रा के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेहान वाड्रा की सगाई दिल्ली निवासी अवीवा बेग से हो चुकी है। दोनों परिवारों की सहमति के बाद दिल्ली में एक बेहद निजी समारोह में यह सगाई संपन्न हुई बताई जा रही है।
रेहान वाड्रा पेशे से फोटोग्राफर और फोटो आर्टिस्ट हैं, जबकि अवीवा बेग भी फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।

तीनों परिवार करेंगे नेशनल पार्क का भ्रमण
बताया जा रहा है कि इस निजी यात्रा के दौरान गांधी–वाड्रा परिवार के साथ उनके कुछ करीबी मित्र और अवीवा बेग का परिवार भी मौजूद है। सभी परिवार मिलकर रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम में जंगल सफारी शामिल है, जहां वन्यजीवों और विशेष रूप से बाघों को देखने की योजना है।

रणथंभौर से पुराना रिश्ता
गौरतलब है कि गांधी–वाड्रा परिवार का रणथंभौर से पुराना और गहरा संबंध रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां अक्सर आती रही हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी पूर्व में कई बार रणथंभौर नेशनल पार्क का दौरा कर चुके हैं। प्रियंका गांधी का परिवार साल में दो से तीन बार रणथंभौर भ्रमण के लिए आता रहा है।

होटल शेरबाग में हो सकती हैं पारिवारिक रस्में
सूत्रों के अनुसार यह भी चर्चा है कि रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई से जुड़ी कुछ पारिवारिक रस्में होटल शेरबाग में आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि इस संबंध में अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल गांधी–वाड्रा परिवार रणथंभौर की शांति, हरियाली और प्राकृतिक वातावरण के बीच नए साल का स्वागत करते हुए अवकाश का आनंद ले रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस