Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग • ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल • धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन • इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल • अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी • कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ • कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

राष्ट्रीय

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

12 नवंबर, 2026 10:24 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि किसी एक संस्था के अकेले के प्रयासों से स्वच्छता के लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इसके लिए हर नागरिक, हर घर, हर समुदाय और हर शहर की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता केवल सार्वजनिक स्थानों की सुंदर स्थिति का प्रश्न नहीं है। यह हमारे स्वास्थ्य, सामाजिक संवेदनशीलता और प्रशासनिक उत्तरदायित्व का भी परिचायक है। यह हमारे घरेलू व्‍यवहार एवं आदतों का भी द्योतक होता है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि हर नागरिक को, विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और सामुदायिक संगठनों को, स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं से जुड़ना चाहिए। उन्हें अपने अनुभवों के साथ ही उन कमियों को भी रिपोर्ट करना चाहिए जिनके समाधान हमारे शहरों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं। इससे नगर प्रशासन और नागरिकों के बीच निरंतर संवाद को बढ़ावा मिलेगा और आपसी विश्वास, पारदर्शिता तथा जवाबदेही मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के इलाकों की स्वच्छता को परखने के लिए नागरिक ही सबसे बेहतर निर्णायक होते हैं। इसलिए, नागरिकों के फीडबैक का उपयोग केवल किसी सर्वेक्षण या रैंकिंग तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसके बजाय, इस फीडबैक का उपयोग नगरपालिका सेवाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय चुनौतियों का समाधान करने के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में किया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में प्रभावी, किफायती और सुरक्षित तकनीकें विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि कई आईआईटी और अन्य वैज्ञानिक शोध संगठनों के साथ विभिन्न संस्थान इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों की क्षमताएं बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि ये ही वे शहर हैं जो सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। इनकी आवश्यकताएं और चुनौतियां अलग-अलग हैं। इनका विकास एक ऐसे राष्ट्रीय ढांचे के भीतर होना चाहिए, जो इनकी विशिष्ट समस्याओं और चुनौतियों का समाधान कर सके। उन्होंने कहा कि टियर-2 शहरों के नियोजक, टियर-1 शहरों की वर्तमान समस्याओं से सीख सकते हैं और ऐसा करने के लिए, उन्हें टियर-1 शहरों के नियोजकों के अनुभवों का अध्ययन करना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय

पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय

पीएम मोदी ने साझा किया प्रेरणादायक सुभाषित, कहा- ‘श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं’

पीएम मोदी ने साझा किया प्रेरणादायक सुभाषित, कहा- ‘श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं’

'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद

'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद