Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

राष्ट्रीय

राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश की महान विभूतियों के आदर्शों को समर्पित एक प्रेरणादायी स्मारक है: पीएम मोदी

26 दिसंबर, 2025 02:21 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया और उन्हें नमन किया। लखनऊ दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकार्पण कार्यक्रम की तस्वीरें भी साझा कीं।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमारे देश की महान विभूतियों के जीवन, उनके आदर्शों और अमूल्य विरासत को समर्पित एक प्रेरणादायी स्मारक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमारे देश की महान विभूतियों के जीवन, उनके आदर्शों और अमूल्य विरासत को समर्पित एक प्रेरणादायी स्मारक है। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर लखनऊ में इसका लोकार्पण कर उन्हें अपार गौरव और आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई।

भाजपा के संस्कारों ने हमेशा सबका सम्मान करना सिखाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने राजनीतिक रूप से भाजपा को लंबे समय तक अछूत बनाए रखा, लेकिन भाजपा के संस्कारों ने हमेशा सबका सम्मान करना सिखाया है, जिसके अनेक उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन का उत्सव मनाने का भी दिन है। भाजपा-एनडीए सरकार ने सुशासन की जो विरासत बनाई है, उसे आज एक नया विस्तार दिया जा रहा है।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है

नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विजन था कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक हर सुविधा पहुंचे। आज जब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है, तो अंत्योदय का उनका सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत में आर्थिक आत्मनिर्भरता की नींव रखी थी और उनकी प्रेरणा से आज सरकार इसे और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है, जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है, जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया है। यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं यह संदेश देती हैं कि हर कदम और हर प्रयास राष्ट्र-निर्माण को समर्पित होना चाहिए।

देश की महान विभूतियों के आदर्श, मूल्य और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी कर रही है जन-जन का मार्गदर्शन 

मोदी ने कहा कि लखनऊ के लोगों का उत्साह और उमंग इस बात का प्रमाण है कि देश की महान विभूतियों के आदर्श, मूल्य और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी जन-जन का मार्गदर्शन कर रही है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल में कमल पुष्प के आकार का अत्याधुनिक संग्रहालय निस्वार्थ नेतृत्व और सुशासन की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत करता है। यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को हमारे जननायकों के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता रहेगा। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम