Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए एकता नगर तैयार, पर्यटकों ने गुजरात के विकास को सराहा

31 अक्टूबर, 2025 06:48 AM

एकतानगर: अखंड भारत के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस बार 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150वीं जयंती है और इसीलिए इस अवसर को भव्य तरीके से सेलिब्रेट करने की तैयारी की गई है। इस अवसर पर गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे।

इस मौके पर गणतंत्र दिवस परेड की तर्ज पर राष्ट्रीय एकता परेड भी आयोजित की जाएगी। इसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ समेत देश के तमाम सुरक्षा बलों की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। साथ ही कई राज्यों के पुलिस बल की टुकड़ियां भी परेड में शामिल होंगी। एकता परेड में जवान अपने शौर्य और साहस का प्रदर्शन करेंगे।

गांधीनगर के डीजीपी विकास सहाय ने कहा कि इस बार की परेड में देश भर से कुल 16 मार्चिंग टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। इनमें से 5 मार्चिंग दस्ते केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के होंगे, जिनमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी की टुकड़ियां शामिल हैं।

भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम का एयर शो और विभिन्न राज्यों की झांकियां इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगी। करीब 12 हजार दर्शक एकता परेड को देख सकेंगे।

सूरत से आए पर्यटक धवल गोयानी ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जबरदस्‍त तैयारी चल रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्‍य अतिथि के तौर पर आ रहे हैं। लोगों में बेहद उत्‍साह दिखाई दे रहा है।

वहीं, पुणे के पर्यटक धीरज ने कहा कि इस आयोजन को देखने के लिए लोगों से अपील की है। अयोध्या से आए पर्यटक रोशन लाल सिंधी ने कहा कि सरदार पटेल का स्टैच्यू देखकर हमलोग गदगद हो गए हैं। गुजरात में हुए विकास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है।

भव्य आयोजन के लिए गुजरात सरकार की ओर से तैयारियां भी व्यापक स्तर पर की गई हैं। प्रतिभागियों के ठहरने से लेकर विजिटर्स के सुगम आवागमन तक और चिकित्सा व्यवस्था से लेकर उनके खान-पान तक की हर सुविधा का पूरा इतंजाम किया गया है। एकता नगर में मनाया जाने वाला राष्ट्रीय एकता दिवस न केवल देश की एकता, वीरता और संस्कृति को प्रदर्शित करेगा, बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को भी सशक्त करेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला