Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब में फिर बम की धमकी से हड़कंप, सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ निशाने पर जनता जनार्दन भाजपा को अर्श और कांग्रेस को फर्श पर लाई : धनखड़ आज भाजपा सरकार में देश-प्रदेश के हालात खराब, सबको संगठित होने की जरूरत : दिग्विजय चौटाला हाईकोर्ट में खुली बीजेपी की पोल, पीजीटी इंग्लिश भर्ती केस में जीते युवा : भूपेंद्र हुड्डा नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत विकास और जनविश्वास की जीत : अनिल विज निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर : नायब सिंह सैनी शहीद स्मारक में लगा तिरंगा लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा, अम्बाला में यह सबसे ऊंचा तिरंगा होगा : अनिल विज हरियाणा निकाय चुनाव परिणामों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर लगाई मुहर: डा. सतीश पूनिया हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के कन्वेंशन में उठाई जाएंगी कई मांगें हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम : सोनीपत में खिला कमल, सांपला-धारूहेड़ा में भी भाजपा की जीत, पंचकूला में EVM पर कांग्रेस का भारी हंगामा

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी तेल खरीदने को लेकर दिया बड़ा ऑफर, बोले- ‘भारत के लिए बिना रुकावट जारी रहेगा शिपमेंट’

05 दिसंबर, 2025 06:23 PM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज शुक्रवार को रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत के लिए बड़ा ऐलान किया है। पुतिन ने कहा कि भारत के लिए बिना रुकावट तेल का शिपमेंट जारी रहेगा।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, “हम बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ईंधन की बिना रुकावट शिपमेंट जारी रखने के लिए तैयार हैं।” यह घोषणा तब हुई जब दोनों देशों ने फर्टिलाइजर और फूड सेफ्टी से लेकर शिपिंग और मैरीटाइम लॉजिस्टिक्स तक अलग-अलग क्षेत्रों में समझौते किए हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग पर जोर देते हुए कहा, “भारत और रूस 2030 तक व्यापार बढ़ाने के लिए एक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमत हुए हैं।”

इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा कि रूस को उम्मीद है कि वह भारत को अपना तेल निर्यात फिर से बढ़ाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण आई मौजूदा गिरावट को वह अस्थायी मानते हैं।

यूक्रेन युद्ध के बाद भारत रूस के समुद्री तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया था। हालांकि, हाल ही में अमेरिका ने रूस के बड़े तेल प्रोड्यूसर रोसनेफ्ट और लुकोइल पर बैन लगा दिया। इसकी वजह से भारत ने कच्चे तेल के आयात में कटौती की है। इसके बाद, यूरोप ने भी रूसी क्रूड ऑयल से बने पेट्रोलियम प्रोडक्ट की खरीद पर बैन लगाने का ऐलान किया है। भारत-रूस के बीच 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 65.70 बिलियन डॉलर था, जिसमें 4.26 बिलियन डॉलर का भारतीय निर्यात और 61.44 बिलियन डॉलर का आयात शामिल था। दोनों देशों का मकसद 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 बिलियन डॉलर तक ले जाना है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “हम एक-दूसरे के देशों में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर रहे हैं। आज, एक रूसी टीवी चैनल भारत में ब्रॉडकास्ट करना शुरू करेगा। इससे भारत को रूस के बारे में और जानने में मदद मिलेगी। हमने कुछ ग्लोबल मुद्दों पर भी बात की है। हम बहुध्रुवीय वर्ल्ड ऑर्डर पर जोर दे रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिक्स के फाउंडिंग मेंबर के तौर पर, भारत और रूस ने बहुत काम किया है। अगले साल, भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा। हम भारत को हर तरह से सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं।” 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम