Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11-12 दिसंबर को मणिपुर का दौरा करेंगी, रखेंगी विकास परियोजनाओं की आधारशिला

11 दिसंबर, 2025 04:53 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 और 12 दिसंबर को मणिपुर का दौरा करेंगी। इम्फाल पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे ऐतिहासिक मापल कांगजेइबुंग में आयोजित पोलो प्रदर्शनी मैच का अवलोकन करेंगी।

11 दिसंबर की शाम को नागरिक सम्मान समारोह में भी होंगी शामिल 

मणिपुर सरकार द्वारा 11 दिसंबर की शाम को इम्फाल के सिटी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नागरिक सम्मान समारोह में भी राष्ट्रपति मुर्मु शामिल होंगी। इस अवसर पर वे विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी और कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगी।

राष्ट्रपति नुपी लाल स्मारक परिसर का दौरा कर मणिपुर की वीर महिला योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी

12 दिसंबर को राष्ट्रपति नुपी लाल स्मारक परिसर का दौरा कर मणिपुर की वीर महिला योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद वे सेनापति जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगी, जहां वे जिले के लिए कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी और उनका उद्घाटन करेंगी।

इम्फाल में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां तेज़

मणिपुर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीवीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इम्फाल में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। बीर टिकेंद्रजीत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नुपी लाल मेमोरियल कॉम्प्लेक्स तक लगभग 7 किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयासरत

हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर केशमपत जंक्शन के पास राष्ट्रपति के स्वागत के लिए बैनर भी लगाए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 12 दिसंबर को महिला स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मेमोरियल कॉम्प्लेक्स का दौरा कर सकती हैं। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 सितंबर को मणिपुर दौरे के दौरान कहा था कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है, क्योंकि विकसित भारत की अवधारणा को विकसित मणिपुर से और मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि मणिपुर में किसी भी तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि राज्य में अन्याय के खिलाफ खड़े होने की समृद्ध और गौरवशाली परंपराएं रही हैं। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस