Tuesday, May 26, 2026
BREAKING
भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों के बीच ब्राजील ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और बातचीत का किया आग्रह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है' आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड? समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते चार दिनों में 1.72 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए : केंद्र

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तीन दिवसीय सिक्किम यात्रा पर

26 मई, 2026 01:41 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मंगलवार को सिक्किम की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगी। वह 26 से 28 मई तक सिक्किम में रहेंगी और राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु का कार्यक्रम आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा सिक्किम की राजधानी गंगटोक के लिविंग भारतीय सेना हेलीपैड पहुंचने का है। वहां से वे लोक भवन रवाना होंगी।

यात्रा का कार्यक्रम
– आज (26 मई): राष्ट्रपति देवराली स्थित नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी का दौरा करेंगी।
– 27 मई: सुबह भारत-चीन सीमा पर स्थित प्रसिद्ध नाथूला दर्रा का दौरा करेंगी। दोपहर में वे सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह (कन्वोकेशन) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
– 28 मई: यात्रा के अंतिम दिन गंगटोक के पाल्जोर स्टेडियम में राष्ट्रपति ‘पुलिस कलर’ अलंकरण समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति का ‘पुलिस कलर’ प्रदान किया जाएगा। सिक्किम इस सम्मान प्राप्त करने वाला देश का 15वां राज्य है।

यह यात्रा सिक्किम के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि राष्ट्रपति मुर्मु राज्य के विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और सीमा क्षेत्र के दौरे के साथ ही पुलिस बल को उच्च सम्मान प्रदान कर रही हैं। राष्ट्रपति की इस यात्रा से सिक्किम के शिक्षा, संस्कृति और सुरक्षा क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई

भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें : सीएम योगी

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें : सीएम योगी

कच्चा तेल सस्ता फिर भी ईंधन महंगा क्यों? कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कच्चा तेल सस्ता फिर भी ईंधन महंगा क्यों? कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण: राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने 26 मई 2014 को बताया ऐतिहासिक दिन

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण: राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने 26 मई 2014 को बताया ऐतिहासिक दिन

‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ लॉन्च करेंगे अमित शाह, राजस्थान के 184 गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ लॉन्च करेंगे अमित शाह, राजस्थान के 184 गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

Quad Meeting : भारत ने इंडो-पैसिफिक को खुला और स्थिर बनाए रखने पर दिया जोर

Quad Meeting : भारत ने इंडो-पैसिफिक को खुला और स्थिर बनाए रखने पर दिया जोर

पीएम मोदी पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन आज

पीएम मोदी पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन आज

इबोला के बढ़ते मामलों पर समीक्षा बैठक, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-भारत में अभी तक कोई मामला नहीं

इबोला के बढ़ते मामलों पर समीक्षा बैठक, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-भारत में अभी तक कोई मामला नहीं

नई दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, कई रणनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, कई रणनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा

दिल्ली में CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी

दिल्ली में CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी