Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

राष्ट्रीय

रामलीला मैदान से प्रियंका गांधी का BJP को सीधा चैलेंज: 'निष्पक्ष चुनाव लड़कर देख लें, जीत नहीं पाएंगे'

14 दिसंबर, 2025 06:41 PM

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा और तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद जानती है कि वह जनता का विश्वास खो चुकी है। इसका सबूत संसद के गलियारों में साफ दिखाई देता है, जहां भाजपा नेता विपक्षी सांसदों से नजरें चुराते हैं और बहस से बचते नजर आते हैं।

संसद में बहस से भाग रही है सरकार
प्रियंका गांधी ने कहा कि संसद के पूरे सत्र में मुश्किल से एक-दो मुद्दों पर ही बहस हो पाती है। जब राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईवीएम के जरिए वोट चोरी और एसआईआर जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की मांग की, तो सरकार डर गई और सहमत नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की असली समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा करने से बचती है। अंत में सरकार केवल वंदे मातरम और राष्ट्रगान जैसे विषयों पर चर्चा के लिए राजी हुई, जबकि आम जनता की परेशानियों पर बात करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

निष्पक्ष चुनाव की चुनौती
प्रियंका गांधी ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे निष्पक्ष चुनाव लड़ने का साहस करें और बैलेट पेपर से चुनाव कराएं, तो वे खुद जान जाएंगे कि उनकी जीत संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव हारने पर निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पूरा देश देख रहा है कि किस तरह धांधली करके जीत हासिल की जा रही है।

भाजपा का आत्मविश्वास टूटा
प्रियंका ने दावा किया कि संसद में भाजपा का आत्मविश्वास साफ तौर पर कमजोर पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अब कांग्रेस की आंखों में आंखें डालकर बात नहीं कर पाते, क्योंकि जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा सरकार से उठ चुका है।

राहुल गांधी का RSS पर हमला
रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का जिक्र करते हुए हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत का मानना है कि दुनिया सच नहीं, ताकत को देखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यही सोच आरएसएस की विचारधारा है, जबकि भारत और हर धर्म की असली विचारधारा सच को सबसे ऊपर मानती है। राहुल गांधी ने मंच से दावा किया कि सच के साथ खड़े होकर कांग्रेस एक दिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की सरकार को देश से हटाकर रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम