Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा-वंदे मातरम मां भारती की साधना, सेवा और आराधना’

11 दिसंबर, 2025 04:48 PM

वंदे मातरम पर राज्यसभा में जारी विशेष चर्चा के दौरान आज गुरुवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदन में विस्तृत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में 80 से अधिक सांसदों ने अपने विचार रखे हैं, जो यह दर्शाता है कि यह विषय आज भी उतना ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। नड्डा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी, जिसने स्वतंत्रता संग्राम नहीं देखा और केवल किताबों में इतिहास पढ़ा है, इस चर्चा से वंदे मातरम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक यात्रा को गहराई से समझेगी।

वंदे मातरम ने लोगों को प्रेरित और संगठित किया

उन्होंने कहा, “वंदे मातरम एक गीत भर नहीं, बल्कि एक मंत्र, एक ऊर्जा, एक प्रण और मां भारती की साधना का प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन की अनगिनत घटनाओं में वंदे मातरम ने लोगों को प्रेरित और संगठित किया था।”

नड्डा ने वीर सावरकर का उल्लेख करते हुए कहा कि जब सावरकर ने वंदे मातरम पर लिखा, तो ब्रिटिश सरकार ने उन्हें दंडित किया। चार्जशीट में कहा गया कि यह लेख राजद्रोही है और इसी आधार पर उन्हें काला पानी भेजा गया। इससे स्पष्ट होता है कि अंग्रेज वंदे मातरम की शक्ति और प्रभाव से डरते थे।

नड्डा ने जयराम रमेश के आरोप पर दी प्रतिक्रिया

उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस आरोप पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह बहस जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने के लिए है। नड्डा ने कहा, “हमारा उद्देश्य नेहरू को बदनाम करना नहीं है, बल्कि भारत के इतिहास को दर्ज करना है। जब भी कोई घटना होती है, तब जिम्मेदारी उसी पर होती है जो सत्ता में हो और उस समय देश के जिम्मेदार नेता नेहरू ही थे।”

उन्होंने दावा किया कि 1937 में नेहरू ने वंदे मातरम को लेकर अपनी आपत्तियां जताई थीं। एक पत्र का हवाला देते हुए नड्डा ने कहा कि नेहरू ने इसे कठिन शब्दों वाला और आधुनिक राष्ट्रवाद के अनुरूप नहीं बताया।

बंकिम बाबू ने भारत माता को ज्ञान, समृद्धि और शक्ति का स्वरूप बताया

नड्डा ने आगे कहा कि बंकिम बाबू ने वंदे मातरम उस समय लिखा था जब अंग्रेज भारत की संस्कृति और आत्मसम्मान को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे समय में बंकिम बाबू ने भारत माता को ज्ञान, समृद्धि और शक्ति का स्वरूप बताया। मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और मां दुर्गा के रूप में। इस गीत ने देश की चेतना जागृत की।

उन्होंने संविधान सभा में राष्ट्रगान पर हुई चर्चा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय ध्वज पर विस्तृत चर्चा हुई, कमेटी बनी, रिपोर्ट आई। लेकिन राष्ट्रगान पर कितनी चर्चा हुई? क्या इसे गंभीरता से लिया गया?”

नड्डा ने जयराम रमेश पर टिप्पणी करते हुए कहा

नड्डा ने जयराम रमेश पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस जब चाहे नेहरू की बात करती है और जब चाहे सुभाष चंद्र बोस या रवींद्रनाथ टैगोर को आगे रख देती है। उन्होंने कहा, “अगर आप श्रेय लेना चाहते हैं, तो देश के कठिन समय की जिम्मेदारी भी आपको ही लेनी होगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि 1936-37 में जब नेहरू कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब ‘सांप्रदायिक दबाव’ में वंदे मातरम की उन पंक्तियों को हटाया गया जिसमें भारत माता को हथियारों के साथ मां दुर्गा के रूप में दर्शाया गया था।

वंदे मातरम का सम्मान भी ‘जन गण मन’ के समान ही किया जाएगा

जेपी नड्डा ने कहा, “संविधान सभा में भारत के राष्ट्रगान के चयन के दौरान जो हुआ और वंदे मातरम के प्रति जो उदासीनता और उपेक्षा का भाव रहा, उसके लिए पूरी तरह जवाहरलाल नेहरू ही जिम्मेदार थे। संविधान की तीन प्रतियों पर हस्ताक्षर करने के लिए 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा की अंतिम बैठक हुई। उसमें बिना किसी चर्चा और बिना किसी नोटिस के एक वक्तव्य पढ़ दिया गया, जिसमें भारत के राष्ट्रगान का निर्णय सुना दिया गया। ‘जन गण मन’ को भारत का राष्ट्रगान घोषित कर दिया गया और साथ ही यह भी कहा गया कि वंदे मातरम का सम्मान भी ‘जन गण मन’ के समान ही किया जाएगा। यह निर्णय किस प्रकार संवैधानिक प्रक्रिया के तहत और लोकतांत्रिक निर्णय कहा जा सकता है, यह संविधान-निर्माताओं पर छोड़ा जाता है।”

उन्होंने कहा, “कलकत्ता कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 1937 तक हुई और उसने एआईसीसी के लिए एक प्रस्ताव पास किया। इसमें कहा गया था कि कमेटी हमारे मुस्लिम दोस्तों द्वारा गाने के कुछ हिस्सों पर उठाई गई आपत्तियों को सही मानती है। कमेटी सलाह देती है कि जब भी राष्ट्रीय मौकों पर वंदे मातरम गाया जाए, तो सिर्फ पहले दो पंक्ति ही गाए जाएं। कलकत्ता कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सिफारिश की कि राष्ट्रीय सभाओं में जहां भी वंदे मातरम गाया जाए, वहां सिर्फ पहले दो छंद ही गाए जाएं और आयोजकों को पूरी आजादी होगी कि वे वंदे मातरम के साथ या उसके बदले में कोई भी दूसरा ऐसा गाना गा सकें, जिस पर कोई आपत्ति न हो।”

नड्डा ने आगे कहा, “21 जून, 1948 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को लिखी गई चिट्ठी में नेहरू जी ने साफ कर दिया था कि वे वंदे मातरम को नेशनल एंथम के योग्य नहीं मानते। 15 अक्टूबर 1937 को लखनऊ सेशन में मोहम्मद अली जिन्ना ने वंदे मातरम के खिलाफ फतवा जारी किया। इसका विरोध करने की बजाय नेहरू जी ने वंदे मातरम पर पड़ताल शुरू कर दी। 20 अक्टूबर को नेहरू ने सुभाष चंद्र बोस को चिट्ठी लिखी कि वंदे मातरम की आनंदमठ वाली पृष्ठभूमि मुसलमानों को भड़का सकती है। कोलकाता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस ने वंदे मातरम की समीक्षा की और वंदे मातरम को न वह सम्मान दिया गया और न ही वह स्थान।”

जेपी नड्डा ने कहा कि मैं एक और बयान पढ़ना चाहता हूं जिसमें कहा गया है, “संविधान सभा में वंदे मातरम के प्रति जो उदासीनता और उपेक्षा दिखाई गई, उसकी पूरी जिम्मेदारी जवाहरलाल नेहरू की थी। उन्होंने खुद असेंबली में दिए गए एक लिखित जवाब में यह बात साफ की थी।

उन्होंने आगे कहा, “एक सदस्य ने भारत के गृह मंत्री सरदार पटेल को एक पत्र लिखकर यह जानना चाहा कि भारत के राष्ट्रगान के बारे में क्या हो रहा है। सरदार पटेल को लिखे गए पत्र का जवाब नेहरू ने 25 अगस्त 1948 को दिया था। उस जवाब में, नेहरू ने कहा कि वह खुद जवाब दे रहे हैं, क्योंकि इस मामले पर सभी फैसले वही ले रहे थे। इस जवाब के जरिए, देश के लोगों को पहली बार पता चला कि नेहरू के नेतृत्व वाली भारत सरकार की कैबिनेट ने संविधान सभा के बाहर और अस्थायी तौर पर, जन गण मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाने का फैसला पहले ही कर लिया था।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस