Monday, April 27, 2026
BREAKING
जो जनता का दर्द समझेगा, उसे पार्टी देगी सम्मान, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का कार्यकर्ताओं से वादा पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित रूपनगर में पहला विशाल आध्यात्मिक कीर्तन दरबार सजाया गया व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर उत्साहित रुक्मिणी वसंत, बोलीं- ऐसी सिनेमाई दुनिया पहले कभी नहीं देखी हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह बात मत करो, 'सिचुएशनशिप' विवाद पर रकुल प्रीत ने लगाई पति जैकी भगनानी को फटकार श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तारीफ की, बताया 'प्रतिभाशाली' टाइगर श्रॉफ ने सेट किया नया फिटनेस गोल: 60 किलो वजन अब लगने लगा हल्का शरीर के इन संकेतों न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं मलेरिया के लक्षण

राष्ट्रीय

राज्यसभा का सियासी गणित, 'आप' के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

27 अप्रैल, 2026 01:52 PM

देश की संसदीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी की गई जानकारी में आम आदमी पार्टी के सात पूर्व नेताओं के नाम आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसदों के रूप में शामिल दिखाई दिए हैं। गौरतलब है कि राघव चड्ढा समेत राज्यसभा के सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया था। अब राज्यसभा ने सदन में हर दल की पार्टी वार स्थिति जारी की है। यह राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी की गई यह सूची बताती है कि 24 अप्रैल 2026 तक की स्थिति के अनुसार जहां भाजपा सांसदों की संख्या 113 हो गयी है, वहीं आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या 10 से घटकर 3 रह गई है। राज्य सभा सचिवालय द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार डॉ. अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के नाम भाजपा सांसदों की सूची में दर्ज हैं। इन नामों के शामिल होने से राज्यसभा में भाजपा की संख्या बढ़कर 113 हो गई है, जिससे उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी ‘पार्टी पोजीशन’ दस्तावेज में विभिन्न दलों की मौजूदा ताकत का विवरण दिया गया है। इसके अनुसार भाजपा 113 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस 29 सांसदों के साथ दूसरे स्थान पर है। तृणमूल कांग्रेस के 13 सदस्य हैं, जबकि डीएमके के 8 सांसद उच्च सदन में मौजूद हैं।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 7 और बीजू जनता दल के 6 सदस्य भी सूची में शामिल हैं। इस सूची में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव यह दिखा कि आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या घटकर सिर्फ 3 रह गई है। पहले के मुकाबले यह कमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। इसके अलावा अन्नाद्रमुक के 5, जनता दल (यूनाइटेड), समाजवादी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 4-4 सदस्य राज्यसभा में हैं।

अन्य दलों में राष्ट्रीय जनता दल, भारत राष्ट्र समिति, माकपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के 3-3 सदस्य शामिल हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाकपा के 2-2 सांसद हैं। कई छोटे दलों और क्षेत्रीय पार्टियों के एक-एक सदस्य भी इस सूची में दर्ज हैं, जबकि 3 निर्दलीय सांसद भी राज्यसभा का हिस्सा हैं।
नामित सदस्यों की संख्या 7 बताई गई है। राज्यसभा की यह ताजा सूची उच्च सदन में बदलते राजनीतिक समीकरणों की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है। खासकर आप के पूर्व नेताओं का भाजपा की सूची में शामिल होना आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर असर डाल सकता है और संसद के भीतर शक्ति संतुलन को नए सिरे से परिभाषित कर सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थान दौरा : जयपुर एयरपोर्ट पर CM भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थान दौरा : जयपुर एयरपोर्ट पर CM भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

'एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं', राघव चड्ढा ने 'आप' छोड़ने की बताई वजह

'एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं', राघव चड्ढा ने 'आप' छोड़ने की बताई वजह

केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को लिखा पत्र, बोले- अब आपसे न्याय की उम्मीद नहीं

केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को लिखा पत्र, बोले- अब आपसे न्याय की उम्मीद नहीं

सीएम योगी का छात्रों को संदेश, असफलता से न हों निराश, चरैवेति-चरैवेति के मंत्र के साथ बढ़ते रहें आगे

सीएम योगी का छात्रों को संदेश, असफलता से न हों निराश, चरैवेति-चरैवेति के मंत्र के साथ बढ़ते रहें आगे

पीएम मोदी का वाराणसी और हरदोई दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में भी करेंगे दर्शन

पीएम मोदी का वाराणसी और हरदोई दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में भी करेंगे दर्शन

राष्ट्र की सच्ची शक्ति नागरिकों की निस्वार्थ सेवा भावना में निहित है: पीएम मोदी

राष्ट्र की सच्ची शक्ति नागरिकों की निस्वार्थ सेवा भावना में निहित है: पीएम मोदी

पीएम मोदी का सिक्किम दौरा, गंगटोक में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समापन समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी का सिक्किम दौरा, गंगटोक में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समापन समारोह में लेंगे भाग

‘देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं’, पीएम मोदी ने लोगों से की जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील

‘देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं’, पीएम मोदी ने लोगों से की जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील