Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

मनोरंजन

राजीव सेन के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे करण मेहरा:बोले- मैं चारू से सिर्फ एक इवेंट में मिला था, अपनी इमेज किसी को भी खराब नहीं करने दूंगा

05 नवंबर, 2022 12:18 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी चारू असोपा और राजीव सेन का रिश्ता टूटने की कगार पर है। चारू की मानें तो अब उन्होंने राजीव से तलाक लेने का फैसला ले लिया है और वो अपने इस फैसले से पीछे नहीं हटेंगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, उन्होंने राजीव को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राजीव के आरोप लगाने के बाद उन्होंने करण मेहरा से माफी भी मांगी है। दरअसल हाल ही में राजीव ने चारू का करण के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है। जब हमने इस बारे में करण से बात की तो उन्होंने कहा कि वो जल्द राजीव के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे।

राजीव के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा- करण मेहरा

दैनिक भास्कर ने करण मेहरा से भी इस मुद्दे पर बात की है। बातचीत के दौरान करण ने बताया कि उन्होंने राजीव के ऊपर लीगल एक्शन लेने का फैसला लिया है। करण ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'कोई भी कुछ भी आकर कह देगा और उन्हें क्या लगता है कि मैं चुप रहूंगा? ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं जानता तक नहीं कि राजीव कौन है, क्या करता है और वो मुझ पर अपनी बीवी के साथ अफेयर होने का आरोप लगा रहा है। मैं जल्द से जल्द राजीव के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा। कोई भी इस तरह मेरे इमेज को खराब नहीं कर सकता है।'

मैं चारू से सिर्फ एक इवेंट में मिला था

चारू के बारे में बात करते हुए करण कहते हैं, 'मैं चारू को सिर्फ एक इवेंट के दौरान मिला था। जो फोटोज और वीडियो थे, वो उस कोलैबोरेशन का हिस्सा थे। मेरी चारू से बातचीत तक नहीं हैं। पिछले डेढ़ सालों में मैं सिर्फ काम के लिए मुंबई आता हूं। आज सुबह से चारू मुझे सॉरी का मैसेज भेजे जा रही है, उन्हें भी राजीव के इस हरकत का बहुत बुरा लगा। हालांकि मैं चुप रहने वालों में से नहीं हूं। अब राजीव को इसका जवाब कोर्ट में देना होगा।'

मैंने करण को 'सॉरी' का मैसेज भी भेजा है

मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि राजीव इस हद्द तक नीचे गिर जाएंगे। वो उस इंसान से मेरा नाम जोड़ रहे हैं, जिससे मेरी दोस्ती तक नहीं हैं। राजीव ने मुझ पर करण के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया और मेरा यकीन मानिए, करण को मैं सिर्फ एक इवेंट में मिली थी। उस इवेंट की शुरुआत में तो मुझे ये तक नहीं पता था कि करण इसका हिस्सा हैं, हालांकि इवेंट खत्म होने के बाद हमने कुछ देर तक एक दूसरे से बात की, कुछ रील्स बनाईं और फिर एक दूसरे को गुडबाय कहकर वहां से निकल गए। अफेयर तो छोड़िए, उस इवेंट के बाद हम एक दूसरे के टच में भी नहीं हैं। राजीव उस रील्स के आधार पर हमारा अफेयर होने की बात कर रहे हैं, यकीन नहीं हो रहा की वो इतना गिर गए हैं। मैंने करण को 'सॉरी' का मैसेज भी भेजा है, क्योंकि हमारे इशू में उनका नाम बिना किसी वजह के घसीटा गया। बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है, लेकिन कर भी क्या सकती हूं?

काफी डिप्रेस्ड महसूस कर रही हूं

लोग अब मुझसे दूर्रियां बढ़ा रहे हैं, उन्हें इस बात का डर है कि कहीं राजीव उनका नाम भी मुझसे न जोड़ा दें। मेरे दोस्त मुझसे बात करने को तैयार नहीं हैं। पिछले कई महीनों से मुझे काम नहीं मिल रहा है, लोग मुझसे जुड़ना नहीं चाहते चाहे हैं, वो प्रोफेशनली हो या पर्सनली। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं आगे चलकर सर्वाइव कैसे करुंगी। मेरी बच्ची मेरी बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है, यदि मैं काम नहीं करुंगी तो उसका पालन-पोषण कैसे करुंगी? मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं। काफी डिप्रेस्ड महसूस कर रही हूं, हालांकि इस हालत से किसी भी तरह निकलने की लगातार कोशिश कर रही हूं।

जल्द से जल्द मैं लीगल प्रोसीडिंग शुरू करुंगी और एक नई शुरुआत की तरफ बढ़ूंगी

राजीव ने मेरे साथ एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार चीटिंग की है। हाल ही में मैंने उन्हें एक होटल में पकड़ा था। उसके 5 दिन बाद वो दिल्ली भाग गए थे। मैंने हमेशा उन्हें मौका दिया था, मुझे लगा था कि वो बदल जाएंगे और जिम्मेदार हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैंने उन्हें मौका देकर बहुत बड़ी गलती की थी। मैं बहुत कमजोर हो गई थी, हर बार राजीव के बारे में ही सोचा करती थी कि वो कहा हैं, किसके साथ हैं वगैरा-वगैरा। इसकी वजह भी राजीव खुद हैं, क्योंकि उन्होंने कई बार मेरे साथ चीटिंग की है। वो बहुत झूठ बोलते हैं। मैंने अब उनसे तलाक लेने का फैसला ले लिया है। मैं अब पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती हूं। मैं अब सिर्फ और सिर्फ अपनी बच्ची और काम पर ध्यान देना चाहती हूं। जल्द से जल्द मैं लीगल प्रोसीडिंग शुरू करुंगी और एक नई शुरुआत की तरफ आगे बढ़ूंगी।

मेरी मां को भी मैं ही गलत नजर आती हूं

मैं एक बहुत ही कंजर्वेटिव फैमिली से बिलॉन्ग करती हूं। मेरी मां नहीं चाहती कि मेरी ये शादी टूटे, जाहिर है इससे पहले मेरी एक और शादी टूट चुकी है, तो अब मेरी मां के मुताबिक चाहे मेरी जान भी चली जाए, लेकिन मुझे मेरी ये दूसरी शादी नहीं तोड़नी चाहिए। मेरी एक छोटी बहन भी है और मेरी मां को लगता है कि इसका असर मेरी बहन पर भी पड़ रहा है। राजीव ने मेरी मां से करण के बारे में बताया और उन्हें भी उसमें मेरी ही गलती नजर आई। हालांकि अब मैंने राजीव से अलग होने का फैसला ले लिया है और अब मैं इस फैसले से पीछे नहीं हटूंगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी