Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

21 मई, 2026 04:25 PM

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।"

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर 'वीर भूमि' पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनिया गांधी भी 'वीर भूमि' पहुंचीं और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस ने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से पोस्ट किया, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। राजीव गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व, देश के प्रति समर्पण और उनके विचार कांग्रेस परिवार को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।"

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "कुछ नेता अपने पीछे सिर्फ यादें छोड़ जाते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जो एक ऐसा विन छोड़ जाते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को लगातार राह दिखाता रहता है। पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। उन्होंने एक ऐसे आधुनिक भारत की कल्पना की थी, जो टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और युवाओं की आकांक्षाओं से संचालित हो और उनके नेतृत्व ने ही इस बदलाव की नींव रखी। सार्वजनिक जीवन के मेरे शुरुआती वर्षों में, उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूं। युवा नेताओं पर उनका भरोसा और कर्नाटक के साथ उनका गहरा जुड़ाव, हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।"

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, "भारत की एकता, आधुनिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन और वंदन। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवा भारत की सशक्त भागीदारी को लेकर उनके योगदान ने देश के विकास की दिशा को नई गति प्रदान की। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच सदैव स्मरणीय रहेगी।"

कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पोस्ट किया, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, देश में सूचना व संचार क्रांति की आधारशिला रखने वाले, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राजीव गांधी को पंचायतीराज को मजबूती देने, मतदान करने की आयु 18 वर्ष करके युवाओं को लोकतंत्र में अधिक अवसर देने जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसलों के लिए सदैव याद किया जाएगा। पंचायतीराज और स्थानीय निकाय में महिला आरक्षण भी उन्हीं का विजन था। आज देश उनके जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस करता है।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे