Wednesday, April 08, 2026
BREAKING
बंगाल चुनाव: जेल से बाहर आते ही राकेश सिंह बने भाजपा उम्मीदवार, कोलकाता पोर्ट सीट से लड़ेंगे चुनाव झारखंड टेंडर घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ समेत दो ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली सशर्त जमानत दिल्ली की मुख्यमंत्री और एलजी ने वासुदेव घाट का दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा असमय वर्षा-ओलावृष्टि से प्रभावित किसान को त्वरित राहत, सीएम योगी ने कहा- क्षतिपूर्ति में नहीं होगी देरी भड़काऊ भाषण देने पर TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर तेजस्वी का तंज, 'अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग पश्चिम बंगाल चुनाव : 2011 से लगातार तीव्र वृद्धि के बाद पहली बार मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, भय-हिंसा और प्रलोभन रहित होगा चुनाव असम में चुनाव की तैयारियां पूरी, पोलिंग कर्मियों ने कहा-पहली बार मिला ऐसा अनुभव Artemis II की झलक: Orion spacecraft के 32 कैमरों ने कैद कीं पृथ्वी-चंद्रमा की अद्भुत तस्वीरें

मनोरंजन

राजपाल यादव ने अवॉर्ड शो विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले-ये सिर्फ एक एक्ट था, किसी को गलत ना समझें

07 अप्रैल, 2026 04:40 PM

मुंबई : हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान हुए विवाद ने अभिनेता राजपाल यादव को लेकर काफी चर्चा पैदा कर दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह दावा किया गया कि मंच पर मजाक के नाम पर उनका अपमान किया गया। कई लोग इस घटना से नाराज दिखे और शो के होस्ट्स पर सवाल उठाने लगे। अब खुद राजपाल यादव ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''मैं खुशकिस्मत था कि मुझे कुछ दिन पहले स्क्रीन अवॉर्ड्स में जाने का मौका मिला। मुझे वहां पूरी इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला। वहां डांस, स्किट और सिंगिंग का मौहाल था। शो में कई तरह के एक्ट्स चल रहे थे, जिनका मकसद लोगों का मनोरंजन करना था। उसी दौरान एक एक्ट भी किया गया, जिसमें मैं खुद शामिल था।''

राजपाल यादव ने बताया कि इस एक्ट में मंच पर सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान भी थे। इस एक्ट का मकसद दुनिया की मौजूदा स्थिति को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाना था। आज के समय में दुनियाभर में युद्ध और आर्थिक उतार-चढ़ाव चल रहा है, जिसका असर आम आदमी पर पड़ता है। इसी बात को लेकर हमने एक छोटा सा नाटक तैयार किया था, ताकि दर्शकों को सोचने के साथ-साथ हंसी भी आए।

उन्होंने कहा, ''कई बार फिल्मों या स्टेज पर किया गया सीन दर्शकों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाता। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां लोगों ने उस एक्ट को असल घटना समझ लिया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर गलतफहमी फैल गई और लोगों ने होस्ट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया।''

राजपाल यादव ने कहा, ''सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान मेरे छोटे भाइयों जैसे हैं और उन्होंने हमेशा मेरा सम्मान किया है। इन दोनों कलाकारों ने मंच पर हमेशा आदर दिया है और पूरे ऑडिटोरियम को खड़े होकर तालियां बजाने के लिए प्रेरित किया। मैं इन दोनों को दिल से मानता हूं और इनके खिलाफ कुछ भी गलत सुनना मुझे अच्छा नहीं लगता।''
उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों से खास अपील करते हुए कहा, ''कृपया किसी भी कलाकार को बिना सच्चाई जाने ट्रोल न करें और न ही किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं। अगर कोई सौरभ या जाकिर के बारे में कुछ गलत कहता है, तो उससे मुझे दुख होगा।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद 'धुरंधर' ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद 'धुरंधर' ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

आप ही सिनेमा के बैकबोन... ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच 'यालीना' ने पर्दे के पीछे के 'हीरोज' को किया सलाम

आप ही सिनेमा के बैकबोन... ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच 'यालीना' ने पर्दे के पीछे के 'हीरोज' को किया सलाम

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

कम्फर्ट और पर्सनैलिटी ही मेरे लिए फैशन : सहर बंबा

कम्फर्ट और पर्सनैलिटी ही मेरे लिए फैशन : सहर बंबा

भूत बंगला ट्रेलर: चमगादड़ों की सेना के साथ 'वधुसूर' की एंट्री, अक्षय और राजपाल की कॉमेडी मजेदार

भूत बंगला ट्रेलर: चमगादड़ों की सेना के साथ 'वधुसूर' की एंट्री, अक्षय और राजपाल की कॉमेडी मजेदार

रश्मिका मंदाना : पहली ही फिल्म से मिला हिट करियर और लाइफ पार्टनर, ऐसे टूटा रिश्ता कि बैन होने की आ गई नौबत

रश्मिका मंदाना : पहली ही फिल्म से मिला हिट करियर और लाइफ पार्टनर, ऐसे टूटा रिश्ता कि बैन होने की आ गई नौबत

राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट

राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट

कविता कौशिक ने बताया 'कप्तान' के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

कविता कौशिक ने बताया 'कप्तान' के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मोनालिसा ने उठाए रजत दलाल की परवरिश पर सवाल, कहा—फेम पाने के लिए कर रहे घटिया हरकत

मोनालिसा ने उठाए रजत दलाल की परवरिश पर सवाल, कहा—फेम पाने के लिए कर रहे घटिया हरकत

'कसूर' से मिली फिल्म इंडस्ट्री में पहचान, कैंसर से जीती जंग, 'आफरीन' गर्ल की कहानी

'कसूर' से मिली फिल्म इंडस्ट्री में पहचान, कैंसर से जीती जंग, 'आफरीन' गर्ल की कहानी