Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

राघव चड्ढा ने संजय दत्त को बताया बेहतरीन इंसान, मुलाकात की तस्वीर शेयर कर की तारीफ

09 अप्रैल, 2026 02:01 PM

नई दिल्ली : राजनीति और फिल्मी दुनिया का मेल जब भी देखने को मिलता है, वह लोगों के लिए खास दिलचस्पी का विषय बन जाता है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। खास बात यह है कि यह मुलाकात ऐसे समय में सामने आई है, जब फिल्म 'धुरंधर' और उसकी सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में तीन तस्वीरें साझा की। पहली तस्वीर में वह और संजय दत्त कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में संजय दत्त ने राघव के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। दूसरी तस्वीर में राघव चड्ढा, संजय दत्त का हाथ थामकर उनका स्वागत करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर में दोनों बोनफायर के सामने कुर्सियों पर बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों के साथ राघव चड्ढा ने कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने संजय दत्त की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ''कुछ समय पहले, मुझे अपने घर पर संजय दत्त को होस्ट करने का मौका मिला, जो मेरे जानने वालों में से सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं।''

उन्होंने 'धुरंधर' फिल्म के लिए मिल रहे प्यार पर खुशी जताते हुए कहा कि संजय दत्त का ऑरा हर दौर में वैसा ही रहता है और लोग हमेशा उनकी तारीफ करते हैं।
उन्होंने लिखा, "आपको 'धुरंधर' के लिए इतना प्यार मिलता देखकर अच्छा लग रहा है। आपको ऑरा वैसा ही रहता है और हर दौर में लोगों की आपके लिए तारीफ भी वैसी ही रहती है। इस प्यार के आप पूरी तरह हकदार हैं। मैं हमेशा आपके लिए दुआ करता हूं।''

अगर फिल्म 'धुरंधर' की बात करें, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म की कहानी 1999 के कंधार हाईजैक जैसे घटनाक्रम से प्रेरित है, जहां देश की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता है। इसमें आईबी चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) दुश्मनों को करारा जवाब देना चाहते हैं, लेकिन कई सरकारी बाधाओं के कारण वह सीधे कदम नहीं उठा पाते। इसके बाद 'ऑपरेशन धुरंधर' की शुरुआत होती है, जिसके तहत हमजा (रणवीर सिंह) नाम का एक अंडरकवर एजेंट दुश्मन देश में घुसकर आतंक और अपराध के नेटवर्क को खत्म करने का मिशन लेकर जाता है। फिल्म में गैंगवार, राजनीति और आतंकवाद के जाल को बेहद रोचक तरीके से दिखाया गया है।

वहीं इसकी सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' कहानी को आगे बढ़ाती है। इस बार कहानी हमजा अली मजारी के बदले और उसके मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले पार्ट के बाद अब वह दुश्मनों के बीच अपनी जगह बना चुका है और भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों को खत्म करने के इरादे से आगे बढ़ता है। फिल्म में पाकिस्तान के ल्‍यारी क्षेत्र की गैंगवार, सत्ता की लड़ाई और अंतरराष्ट्रीय साजिशों को दिखाया गया है। इसके साथ ही कहानी में नोटबंदी और राजनीतिक घटनाओं के संदर्भ भी जोड़े गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री