Monday, August 17, 2026
BREAKING
यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया 'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा आकलन वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपए से अधिक आय दिखाने वाले करदाताओं की संख्या 39 प्रतिशत बढ़कर 576 हुई: रिपोर्ट आरबीआई स्वैप विंडो के जल्दी बंद करने के फैसले के बावजूद एफसीएनआर (बी) में निवेश 80 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है: रिपोर्ट

पंजाब

राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल से माफी मांगनी चाहिएः बलबीर सिंह सिद्धू

05 अप्रैल, 2026 07:21 PM

फिरोजपुर : पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने संसद में पंजाब के मुद्दों को न उठाने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की और उन्हें अरविंद केजरीवाल और पार्टी से माफी मांगने की सलाह दी। मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राघव चड्ढा मेरे बेटे की तरह हैं। हमने लंबे समय तक साथ में काम किया है। अन्ना हजारे आंदोलन में हम साथ थे। पहली बार मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में ये बातें साफ हो गई हैं कि झूठे केस में फंसाया गया था। इसके साथ ही देश के सबसे बेहतर स्वास्थ्य मंत्री मनीष सिसोदिया को भी लंबे समय तक झूठे आरोप में जेल बंद रखा गया लेकिन राघव चड्ढा ने इसके विरोध में सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट तक नहीं किया।" उन्होंने कहा, "राघव चड्ढा को पंजाब के लोगों ने चुना था। इसलिए जीएसटी राजस्व घाटे या पंजाब को हुए वित्तीय नुकसान से संबंधित मुद्दे को जोर-शोर से उठाना चाहिए था। पंजाब में बाढ़ को लेकर केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता न देने पर संसद में सवाल पूछना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। राघव चड्ढा ने पार्टी और पंजाब की जनता को धोखा दिया।"

बलबीर सिंह ने कहा, "राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल से माफी मांगनी चाहिए और जिस पार्टी ने राज्यसभा भेजा, उसके लिए काम करना चाहिए। राघव की बात हम सब मानते थे लेकिन उसे अब हमारी बात मानते हुए माफी मांगनी चाहिए। अगर माफी नहीं मांगी तो कार्यकाल खत्म होने के बाद कौन सा मुंह लेकर पंजाब में आएगा।

पंजाब में बीमारी फैलने पर बलबीर सिंह ने कहा, "हम हमेशा मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहे हैं। यह लेप्टोस्पाइरोसिस नामक बीमारी जानवरों से फैलती है। यह मूत्र से दूषित पानी के माध्यम से फैलती है। पहले दिन से ही हम इसे नियंत्रित करने के लिए काम कर रहे हैं। आज मैंने स्वयं क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। हमने बीमारी को नियंत्रण में लाने में सफलता प्राप्त कर ली है। जानवरों का टीकाकरण किया जा रहा है, लोगों को दवाइयां दी जा रही हैं और दस्ताने वितरित किए जा रहे हैं। स्वच्छता और साफ-सफाई के बारे में जागरूकता भी फैलाई जा रही है।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट