Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

20 मार्च, 2026 07:45 PM

मुंबई : निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर जगह से सराहना बटोर रही है। कई बड़े सितारे सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और रूपाली गांगुली का नाम शामिल हो गया है। महेश बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर कर 'धुरंधर: द रिवेंज' को एक धमाकेदार फिल्म बताया। उन्होंने लिखा, "'धुरंधर: द रिवेंज' एक धमाकेदार फिल्म है, जिसे शानदार तरीके से पेश किया गया है। रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है। वहीं, आदित्य ने भी इसे अच्छी तरह से निर्देशित किया है जबकि आर. माधवन की एक्टिंग खासतौर पर शानदार रही है और शाश्वत सचदेव का संगीत भी लाजवाब है। मेरी तरफ से पूरी टीम को बधाई।"

जूनियर एनटीआर ने भी आदित्य की पीठ थपथपाई। उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की सफलता और इसकी तारीफ के लिए एक लंबा सा नोट शेयर किया। अभिनेता ने लिखा, "'धुरंधर: द रिवेंज' की टीम को दिल से सलाम। भारतीय दर्शकों के लिए शानदार फिल्म है। रणवीर सिंह ने फिल्म में कमाल का काम किया, उनकी एक्टिंग देखने लायक है। आदित्य धर ने हर सीन को बहुत अच्छे तरह से पेश किया। यह फिल्म हर देशवासी की भावनाओं को छूती है और खत्म होने के बाद भी याद रहती है। आर. माधवन ने हमेशा की तरह बेहतरीन काम किया है। संजय दत्त और अर्जुन रामपाल ने भी दमदार काम किया। शशवत सचदेव का संगीत फिल्म को जोश से भर देता है। पूरी टीम को बधाई, यह फिल्म लंबे समय तक याद रहेगी।"

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी एक्स पर फिल्म के लिए एक लंबा नोट लिखा, "गुरुवार को मैंने ये फिल्म देखी और इसका असर अभी भी मुझे महसूस हो रहा है। यह एक बेबाक और शानदार सिनेमा का अनुभव था। आदित्य धर, आपने फिल्म बनाने के नियम बदल दिए! रणवीर सिंह ने हमजा के किरदार में इतनी ऊर्जा और रॉ पावर दिखाई, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। खासकर जसकीरत जब आखिरी में अपनी मां को देखता है, उसकी आंखों का भाव कमाल का था। आर. माधवन की एक्टिंग के लिए 'शानदार' कहना भी कम है, मैं उनकी बहुत बड़ी फैन बन गई हूं। विजय गांगुली के नाम को स्क्रीन पर देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। विकास नौलखा के विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर कमाल के थे। राकेश बेदी हमेशा की तरह शानदार। हर तकनीशियन और कलाकार को धन्यवाद, जिसने हमें एक ऐसा मास्टरपीस दिया।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री