Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों में जापान के साथ मिलकर काम करने को तत्पर है भारत: PM मोदी

30 अगस्त, 2025 09:21 PM

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों में जापान के साथ मिलकर काम करने को तत्पर है। जापान यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को पीएम मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन में सवार होकर मियागी प्रान्त के सेंडाई में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की एक अग्रणी जापानी कंपनी टोक्यो इलेक्ट्रॉन मियागी लिमिटेड (टीईएल मियागी) का दौरा किया। प्रधानमंत्री को वैश्विक सेमीकंडक्टर क्षेत्र में टीईएल की भूमिका, इसकी उन्नत विनिर्माण क्षमताओं और भारत के साथ इसके नियोजित सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। कारखाने के दौरे से नेताओं को सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, निर्माण और परीक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच मौजूद अवसरों की व्यावहारिक समझ मिली।

सेंडाई की यात्रा ने भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र और उन्नत सेमीकंडक्टर उपकरण एवं प्रौद्योगिकी में जापान की ताकत के बीच सहयोग की संभावनाओं को उजागर किया। दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में सहयोग को और प्रगाढ करने , जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर सहयोग ज्ञापन के साथ-साथ भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता साझेदारी और आर्थिक सुरक्षा संवाद के अंतर्गत चल रही साझेदारियों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री इशिबा की इस संयुक्त यात्रा ने भारत और जापान के मजबूत, लचीली और विश्वसनीय सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने के साझा दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री इशिबा के प्रति आभार व्यक्त किया और इस रणनीतिक क्षेत्र में जापान के साथ मिलकर काम करने की भारत की तत्परता की पुष्टि की। प्रधानमंत्री इशिबा ने सेंडाइ में प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन किया। इस अवसर पर मियागी प्रान्त के गवर्नर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पीएम मोदी इसके बाद अपनी दो दिन की यात्रा के समापन पर चीन के लिए रवाना होंगे जहां वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता के अलावा शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित