Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शुभांशु शुक्ला से मुलाकात, कहा- उनकी उपलब्धियों पर देश को गर्व

21 अगस्त, 2025 04:51 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष सफर, कक्षा में किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के गगनयान मिशन के भविष्य पर चर्चा की।

राजनाथ सिंह ने शुभाशुं शुक्ला के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभाशुं शुक्ला के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने उनके प्रेरणादायक अंतरिक्ष सफर, अंतरिक्ष में किए गए अहम प्रयोगों, विज्ञान और तकनीक में हो रही प्रगति और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के भविष्य पर चर्चा की। उनका यह सफर भारत के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।”

इससे पहले पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से की थी मुलाकात

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर उनके सफल मिशन के बारे में एक हल्की-फुल्की बातचीत की। इस मुलाकात में दिलचस्प यह रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला के भारत लौटने पर उनसे ‘होमवर्क’ पर अपडेट लिया, जिस पर ग्रुप कैप्टन ने बताया कि उन्होंने ‘होमवर्क’ पूरा कर लिया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की। शुभांशु शुक्ला ने उन्हें अंतरिक्ष में बिताए गए पल और अपने अनुभवों के बारे में बताया। उन्होंने अंतरिक्ष में किए गए रिसर्च के बारे में भी अवगत कराया।

पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए पूछा, “मैंने जब आपको होमवर्क कहा था, उसका क्या प्रोग्रेस हुआ है?” इस पर शुभांशु शुक्ला ने हंसते हुए कहा, “बहुत अच्छा प्रोग्रेस हुआ है। लोग मुझे चिढ़ाते थे कि तुम्हारे प्रधानमंत्री तुम्हें होमवर्क देते हैं।”

भारत को शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि पर गर्व

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर करते हुए लिखा था, “शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की। भारत को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।” 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही