Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बंद है शेयर बाजार, कमोडिटी मार्केट में शाम में होगा कारोबार महंगाई से लेकर धीमी आर्थिक वृद्धि तक, पश्चिम एशिया संकट वैश्विक अर्थव्यवस्था को कई तरह से करेगा प्रभावित: आईएमएफ भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट केंद्र ने छोटी बचत योजनाओं में अप्रैल-जून के लिए ब्याज दरों को स्थिर रखा आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर लगाया 31.80 लाख रुपए का जुर्माना शरीर में इन हार्मोन्स के बदलाव से बढ़ती हैं पीरियड्स की दिक्कतें, हो सकती है गंभीर समस्या बेहतर रक्त संचार और आत्मविश्वास के लिए अपनाएं शीर्षासन लगातार आंखों की सूजन को नजरअंदाज करना जोखिम भरा, हो सकता है किडनी से जुड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार हैं: अमेरिकी मीडिया ईंधन की बढ़ती कीमतों पर न्यूजीलैंड सरकार ने जरूरतमंदों को दी राहत, 1.43 लाख परिवारों को हर हफ्ते 50 डॉलर की अतिरिक्त मदद

राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का लोकार्पण करेंगे

30 अगस्त, 2025 09:27 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को नोएडा के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे सेक्टर-113 हेलीपैड पर दोपहर लगभग 3:40 बजे उतरेंगे। कार्यक्रम के तहत रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री यहां रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इस वीवीआईपी दौरे को देखते हुए, जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस और यातायात विभाग ने सुबह से ही मुख्य मार्गों पर तैनाती शुरू कर दी थी। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है ताकि बिना जांच कोई भी वाहन कार्यक्रम स्थल के आसपास न पहुंच सके। लगभग 1000 पुलिसकर्मी अलग-अलग इलाकों में तैनात किए गए हैं।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन योजना भी लागू की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यही कारण है कि हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के मार्गों पर पुलिस, पीएसी और खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय हैं। इसके अलावा, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन और रक्षा उपकरण निर्माण इकाई के लोकार्पण को लेकर उद्योग जगत में उत्साह देखा जा रहा है।

यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को नई दिशा देगा। इस यूनिट से देश को रक्षा क्षेत्र में मजबूती मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आम जनता की आवाजाही पर ज्यादा असर न पड़े, इसके लिए मार्गों पर पहले से ही सूचना दे दी गई है। सुबह से ही पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीमें सक्रिय होकर वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दे रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही