Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, वेदराल्ड बाहर अमेरिकी लॉमेकर्स ने मेटा के चुनावी सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल, कहा- एआई और डीपफेक से खतरा बढ़ा एआई से प्रभावित क्षेत्रों में युवा रोजगार में भारी गिरावट, जनरेटिव एआई के आने के बाद रोजगार पर बढ़ा दबाव: बीओके प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें' जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा' 34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था मानसून की कमी और अल नीनो के असर से खरीफ बुआई घटकर 1016.57 लाख हेक्टेयर, धान का रकबा 14.37 फीसदी कम

राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री आज से तीन दिवसीय जर्मनी के दौरे पर, द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने पर खास फोकस

21 अप्रैल, 2026 11:26 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने पर खास ध्यान रहेगा।

रक्षा औद्योगिक सहयोग और AI-ड्रोन टेक्नोलॉजी पर फोकस
यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। चर्चा का मुख्य केंद्र रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाना, सैन्य जुड़ाव का विस्तार और साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा ड्रोन प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में नए अवसर तलाशना होगा।

रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम
दोनों रक्षा मंत्रियों की उपस्थिति में रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप और संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियानों के प्रशिक्षण में सहयोग के लिए कार्यान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये समझौते रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित होंगे।

दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच नए सहयोग के रास्ते भी तलाशे जाएंगे
इस दौरे में चल रही रक्षा सहयोग पहलों की समीक्षा के साथ-साथ दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच नए सहयोग के रास्ते भी तलाशे जाएंगे। राजनाथ सिंह ‘मेक इन इंडिया’ के तहत जर्मन रक्षा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों से संयुक्त उद्यम, प्रौद्योगिकी साझेदारी और सह-उत्पादन परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे।

पिछले सात वर्षों में किसी भारतीय रक्षा मंत्री की जर्मनी की यह पहली यात्रा
बता दें कि पिछले सात वर्षों में किसी भारतीय रक्षा मंत्री की जर्मनी की यह पहली यात्रा है। इससे पहले निर्मला सीतारमण फरवरी 2019 में जर्मनी गई थीं। वहीं, बोरिस पिस्टोरियस जून 2023 में भारत आए थे और राजनाथ सिंह से विस्तृत बातचीत की थी।

भारत और जर्मनी के बीच मजबूत बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी
भारत और जर्मनी के बीच मजबूत बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर टिकी हुई है। हाल के वर्षों में रक्षा और सुरक्षा सहयोग इस साझेदारी का प्रमुख स्तंभ बन गया है।

इस यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध और गहरे होने के साथ ही क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति, स्थिरता तथा समृद्धि में सार्थक योगदान की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा