Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य का मार्ग है: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम

17 जून, 2025 12:34 PM

जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अपने मंत्रालय की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। योग के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य का मार्ग है।

योग दिवस समारोह चल रहे राष्ट्रव्यापी जागरुकता और लाभ संतृप्ति अभियान, धरती आबा जनभागीदारी अभियान के एक प्रमुख घटक के रूप में आयोजित किए जा रहे है। ये प्रयास धरती आबा जनभागीदारी अभियान- मंत्रालय का एक आईईसी अभियान है, जो 15 से 30 जून, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। वहीं, समारोहों के हिस्से के रूप में 477 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लगभग 1.4 लाख छात्रों और 10 लाख से अधिक जनजातीय नागरिकों के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ के दौरान आगामी योग सत्रों और संबंधित गतिविधियों में भाग लेने की उम्मीद है।

जुएल ओराम ने कल सोमवार को बैठक के दौरान, 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समावेशी और सामुदायिक नेतृत्व वाले समारोहों की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार आदिवासी क्षेत्रों में यह समारोह स्वदेशी कल्याण प्रथाओं और आधुनिक योग के अनूठे संगम को उजागर करेगा।

ओराम ने जमीनी स्तर पर योग प्रदर्शनों, कल्याण सत्रों और जागरूकता कार्यक्रम के जरीए आदिवासी समुदायों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी समुदाय, प्रकृति और पारंपरिक उपचार पद्धतियों से अपने गहरे संबंध के साथ, इस सामंजस्य का प्रतीक हैं। जुएल ओराम ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस वर्ष का योग दिवस आधुनिक और स्वदेशी दोनों कल्याण प्रणालियों का उत्सव बने।

इस दौरान, ओराम ने आयुष मंत्रालय, राज्य जनजातीय कल्याण विभागों, जनजातीय शोध संस्थानों, ईएमआरएस, आश्रम विद्यालयों, ट्राइफेड, एनएसटीएफडीसी और अन्य हितधारकों के साथ प्रभावी तालमेल का भी आह्वान किया, ताकि योग दिवस समारोहों की सफलता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने इस आयोजन के लिए अंतिम छोर तक संचार और जनलामबंदी सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, सामुदायिक रेडियो और स्थानीय आदिवासी भाषाओं का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति