Monday, July 06, 2026
BREAKING
पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

राष्ट्रीय

योगी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, मोटे अनाज पर बढ़ाई एमएसपी

19 सितंबर, 2025 01:13 PM

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की आय दुगनी करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने मोटे अनाज की एमएसपी बढ़ा दिया है। मक्का के लिए 2400 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा के लिए 2775 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार (हाइब्रिड) के लिए 3699 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार (मालवांडी) के लिए 3749 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया गया है।

आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस साल मोटे अनाज की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोटे अनाज में शामिल मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण जारी है। इसमें कहा गया कि किसान अपनी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अथवा विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं। बयान में कहा गया कि किसानों को भुगतान उनके आधार से जोड़े गए बैंक खाते में सीधे किया जाएगा।

बिचौलियों को रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्रय केंद्रों पर मोटे अनाज की खरीद ‘ई-पॉप' (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज) उपकरण के माध्यम से, पूर्व की भांति किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही की जाएगी। इसमें कहा गया, ‘‘इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी बढ़ाया है। मक्का के लिए 2400 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा के लिए 2775 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार (हाइब्रिड) के लिए 3699 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार (मालवांडी) के लिए 3749 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया गया है।'

मक्का की खरीद बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, गोंडा, बलिया, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मीरजापुर, सोनभद्र, देवरिया और ललितपुर जिलों में की जाएगी। बयान के अनुसार, बाजरा की खरीद बदायूं, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, अमरोहा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, इटावा, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, बलिया, हरदोई और उन्नाव जिलों में की जाएगी। इसमें कहा गया कि इसी तरह ज्वार की खरीद बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, मीरजापुर और जालौन जिलों में की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित