Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

राष्ट्रीय

योगी आदित्यनाथ का ममता सरकार पर प्रहार: "जो हाल यूपी के माफियाओं का हुआ, वही बंगाल में होगा".."माफिया और मौलाना झाड़ू लगाएंगे"

17 अप्रैल, 2026 10:53 AM

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बर्दवान में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजकता, माफिया राज और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं व्याप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के लिए आने वाला धन कटमनी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्हाेंने कहा कि नौ वर्ष पहले वहां भी इसी तरह की स्थिति थी, जहां अपराध, दंगे और माफिया का प्रभाव था। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि डबल इंजन सरकार के आने के बाद वहां स्थिति में सुधार हुआ है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों के कारण पिछले 15 वर्षों से बंगाल में पहचान का संकट और भय का वातावरण बना है, उन्हें अब हटाने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य में माफिया संस्कृति को बढ़ावा मिला है और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस माफिया प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास को मजबूत किया जा सके।

"माफिया और मौलाना झाड़ू लगाएंगे"
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के अपने शासन मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह यूपी में माफियाओं का अंत हुआ, वही बंगाल में भी होगा। उन्होंने कहा, "जब बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, तो ये जो आज माफिया बनकर घूम रहे हैं और वे मौलाना जो तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देते हैं, वे सड़कों पर झाड़ू लगाते नजर आएंगे।" योगी ने जनता को संदेश दिया कि वे इन "बाहुबलियों" से डरें नहीं, क्योंकि भाजपा की सरकार कानून का राज स्थापित करेगी।

"गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे"
योगी ने अपने प्रसिद्ध नारे 'बंटेंगे तो कटेंगे' (Batenge toh Katenge) को दोहराते हुए हिंदू एकता पर जोर दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में खुलेआम गोवंश की तस्करी और हत्या हो रही है, जिसे भाजपा सरकार आने पर पूरी तरह बंद किया जाएगा। बांग्लादेश और हालिया सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र करते हुए योगी बोले, "हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, क्योंकि जब हम बंटते हैं, तो कटते हैं। एक रहेंगे तो नेक और सुरक्षित रहेंगे।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान