Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

यूपी के इस जिले में तेजी से फैल रहा 'टोमेटो फीवर', 9 बच्चे बीमार; स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, जानिए इसके लक्षण

07 सितंबर, 2025 06:30 PM

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 'टोमेटो फीवर' तेजी से फैल रहा है। यहां के खोराबार में अब तक नौ बच्चे इस फीवर से प्रभावित है। इनको तेज बुखार हो रहा है और छोटे-छोटे लाल रंग के दाने निकल रहे हैं। दाने बड़े होने पर उसमें फफोले पड़ जा रहे हैं। मुंह में छाले भी पड़ रहे हैं। बच्चे कुछ खा-पी भी नहीं रहे हैं। हालांकि डाक्टर चिकनपाक्स की आशंका जता रहे है। इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। 

एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है बच्चे 
जानकारी के मुताबिक, खोराबार क्षेत्र के कुईं बाजार में दो दिन पहले पांच बच्चों को तेज बुखार हुआ। बुखार के साथ-साथ उनके शरीर पर लाल चकत्ते दिखे। परिजन तुरंत उन्हें डाक्टर के पास लेकर गए और परीक्षण कराया। जांच में टोमेटो फीवर जैसे लक्षण दिखने पर डाक्टरों ने सभी को आराम करने और परिवार के अन्य सदस्यों को दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद शनिवार को भी चार बच्चों में यहीं लक्षण देखें गए। नौवा अव्वल गांव के भी एक बच्चे में ये फीवर के लक्षण मिले। लोगों ने बताया कि बच्चे एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों का परीक्षण कर परामर्श दिया गया है। नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।  

टोमेटो फीवर के बारे जानिए...
टोमेटो फीवर, जिसे टमाटर फ्लू के रूप में भी जाना जाता है, एक वायरल संक्रमण है जो पहली बार मई 2022 में भारत में सामने आया था। यह कॉक्ससैकीवायरस ए16 के कारण होता है और मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है, लेकिन यह प्रतिरक्षाविहीन वयस्कों को भी प्रभावित कर सकता है।

टोमेटो फीवर के लक्षण 
टोमेटो फीवर का नाम शरीर पर लाल टमाटर जैसे दिखने वाले छाले और चकत्तों के कारण पड़ा है, खासकर हाथ, पैर और मुँह के आसपास। इस बीमारी के लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द, मुंह में छाले, त्वचा में जलन, खुजली और निर्जलीकरण शामिल हो सकते हैं। यह बीमारी अत्यधिक संक्रामक है, इसलिए स्वच्छता बनाए रखना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बचना महत्वपूर्ण है। यह पर्याप्त आराम और तरल पदार्थ के सेवन से यह रोग ठीक हो जाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित