Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

यशराज फिल्म्स ने की ‘मर्दानी 3’ की घोषणा

13 दिसंबर, 2024 12:46 PM

मुंबई। यशराज फिल्मस ने अपनी आने वाली फिल्म मर्दानी 3 की घोषणा कर दी है। ‘मर्दानी 2’ की रिलीज़ एनिवर्सरी पर यशराज फिल्म्स ने आज आधिकारिक रूप से ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की, जिसमें रानी मुखर्जी फिर से बहादुर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजऱ आएंगी। रानी मुखर्जी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम अप्रैल 2025 से ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं! पुलिस की वर्दी पहनना और एक ऐसा किरदार निभाना जो मुझे केवल प्यार ही देता है, हमेशा खास होता है।

मुझे गर्व है कि मैं इस साहसी पुलिस अफसर की भूमिका को दोबारा निभाने जा रही हूं। यह फिल्म उन सभी गुमनाम बहादुर पुलिस अफसरों को समर्पित है, जो हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए निस्वार्थ रूप से काम करते हैं। ‘मर्दानी 3’ का रोमांच पिछले सभी भागों से कई गुना ज्यादा होगा। रानी मुखर्जी ने कहा, जब हमने ‘मर्दानी 3’ बनाने की शुरुआत की, तो हमारी कोशिश थी कि हमें एक ऐसी कहानी मिले जो ‘मर्दानी फ्रेंचाइज़ी’ को अगले स्तर पर ले जाए। मैं जो कहानी हमारे पास है उसे लेकर बेहद उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक भी इसे देखकर उतना ही रोमांचित होंगे। ‘मर्दानी’ एक बेहद पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइज़ी है, और इससे जुड़े दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी जि़म्मेदारी है।

हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि हम दर्शकों को निराश न करें। ‘मर्दानी 3’ डार्क, डेडली और ब्रूटल है। मैं लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हूं और उम्मीद करती हूं कि इसे उतना ही प्यार मिलेगा, जितना अब तक मिला है। ‘मर्दानी 3’ में यशराज फिल्म्स दो नई प्रतिभाओं जो की लेखन और निर्देशन से जुड़े है उन्हें इस फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी दे रहा है। ‘द रेलवे मेन’ फेम आयुष गुप्ता ने ‘मर्दानी 3’ की स्क्रिप्ट लिखी है। ‘द रेलवे मेन’ से आयुष ने स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में शानदार डेब्यू किया और लेखन शैली को दुनियाभर में सराहा गया।फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे।अभिराज ने पहले ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’, ‘जब तक है जान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। फिलहाल वे ‘वॉर 2’ के एसोसिएट डायरेक्टर हैं और अब उन्हें ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ी की कमान सौंपी गई है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया