Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

यमुना का बढ़ा जलस्तर: मयूर विहार में 100 बाढ़ राहत शिविर स्थापित, जिला प्रशासन दे रहा चिकित्सा सुविधाएं

23 अगस्त, 2025 07:06 PM

यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने मयूर विहार फेस 1 में 100 बाढ़ राहत शिविर लगाए हैं। इन कैंपों का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल सुविधाओं के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट भी लगाई गई है, जिससे प्रभावित क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। साथ ही, खाने-पीने की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं ताकि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

इन कैंपों में रोजाना मेडिकल जांच और उपचार भी किया जा रहा है। डॉक्टर आसिफ खान ने समाचार एजेंसी से बातचीत में बताया कि ये मेडिकल कैंप मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में स्थापित किए गए हैं। उनका मुख्य मकसद लोगों को प्राथमिक उपचार प्रदान करना है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को तुरंत मदद मिल सके।

डॉ. आसिफ खान ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी मरीज इलाज के लिए परेशान न हो। सामान्य बीमारियों का इलाज हम कैंप में ही कर देते हैं। अगर किसी मरीज की हालत गंभीर होती है, तो उसे तुरंत एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भेजा जाता है, ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके।”

डॉक्टरों की एक टीम लगातार काम कर रही है ताकि सभी मरीजों का सही समय पर इलाज हो सके। वे यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार की चिकित्सा सेवा में कोई बाधा न आए।

इस तरह जिला प्रशासन और डॉक्टरों की टीम मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मेडिकल कैंप और अन्य राहत कार्यों से प्रभावित लोगों को राहत मिल रही है और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

वहीं, यमुना के जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लोगों की सुरक्षा और सेवा में जुटा हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित