Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

मौजूदा हालात पर ट्विंकल खन्ना की मजाकिया टिप्पणी, भारत की कूटनीति गुजराती गरबे जैसी

29 मार्च, 2026 06:13 PM

मुंबई : 'बरसात' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना फिल्मी पर्दे से भले ही दूर हैं, लेकिन अपनी किताबों और सोशल मीडिया पोस्ट से लगातार सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अंतरराष्ट्रीय राजनीति और नेताओं के व्यवहार पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। अपने पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो का जिक्र किया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के प्रधानमंत्री के सामने पर्ल हार्बर पर टिप्पणी करते नजर आते हैं। ट्विंकल खन्ना ने दावा किया कि अब ट्रंप हमारी रसोई तक घुस चुका है और एक नारंगी रंग के आदमी की वजह से 14 लाख भूरे रंग के लोगों का पूरा देश बेतहाशा इंडक्शन स्टोव खरीद रहा है।

अभिनेत्री ने भारत की कूटनीति की तुलना गुजराती गरबा से करते हुए कहा कि यह सभी को साथ लेकर चलने और बिना किसी को आहत किए संतुलन बनाए रखने का तरीका है। उन्होंने लिखा, "हाल ही में एक वीडियो में ट्रंप जापानी प्रधानमंत्री के सामने बैठे हैं और पर्ल हार्बर पर चुटकुला सुना रहे हैं। पिछली सरकारों में कूटनीति खूब फल-फूल रही थी, लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे ट्रंप ने इसे देश से निकाल दिया हो। वहीं, मुझे हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ करनी ही पड़ेगी। वह पुतिन की पीठ थपथपा रहे हैं, ईरान के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, इजराइल के साथ सहमति में सिर हिला रहे हैं, ट्रंप को गले लगा रहे हैं और फोन पर बातचीत के जरिए खाड़ी देशों के साथ संबंध सुधार रहे हैं।

इसे कहते हैं वैश्विक गरबा। सिर्फ गुजराती ही जानते हैं कि किसी को ठेस पहुंचाए बिना समूह में कैसे गोल-गोल घूमना है।" साथ ही ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में अपनी जीवनशैली और डाइट का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि वे ट्रंप की तुलना में गलत डाउट फॉलो कर रही हैं, क्योंकि उनके अंदर उतनी ऊर्जा नहीं है, जितनी ट्रंप के अंदर है। उन्होंने लिखा, खबरों के मुताबिक ट्रंप डाइट कोक और फ्राइड चिकन खाकर ही गुजारा करते हैं, शायद ही कभी व्यायाम करते हैं और 79 साल की उम्र में भी उनमें एक युवा ऑरंगुटान जैसी ऊर्जा है, जबकि वे सैन्य अभियान चलाते हैं, जापानियों को नाराज करते हैं और वैश्विक बाजारों को ध्वस्त कर देते हैं। जाहिर है, मैं गलत एक्सपर्ट की राय ले रही हूं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री