Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की: नितिन नवीन

25 जनवरी, 2026 08:15 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल देश को आगे बढ़ाया है, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा पहुंचे नितिन नवीन ने कहा, “आज जब मैं यहां आ रहा था तो देखकर लगा कि पहले विदेशों में जैसी सड़कें होती थीं, उससे बेहतर सड़कें अब उत्तर प्रदेश में हैं।”

उन्होंने कहा, “यह इस बात का प्रमाण है कि देश कैसे बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल इस देश को आगे बढ़ाया है, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की है।” नवीन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यह कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को केंद्र में रखकर विकास की चिंता करते हैं। नितिन नवीन रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से मथुरा पहुंचे, जहां मांट क्षेत्र के बाजना कट पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने कहा, “आज हम यहां आए हैं। मैं मांट विधानसभा के लोगों से मिलने आया हूं। ऊपर वाले का आशीर्वाद है कि मेरा पहला कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में लगा है।” भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “मैं सभी से आग्रह करूंगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। आइए, इस राज्य और देश के विकास में अपना योगदान दें।” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी हमेशा कहते हैं कि यदि मैं एक कदम आगे बढ़ता हूं और मेरे साथ देश की 140 करोड़ जनता चलती है, तो देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।”

नवीन ने कहा, “लोगों ने देखा है कि पहले जब विश्व की राजनीतिक हस्तियों के सामने देश का प्रधानमंत्री खड़ा होता था, तो वह आंख मिलाकर बात नहीं कर पाता था, लेकिन अब वह दौर खत्म हो चुका है। आज नरेन्द्र मोदी पूरे विश्व में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं और देश का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है।” तय कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वृन्दावन मार्ग पर स्थित बेंगलुरु इस्कॉन के श्री वृन्दावन चंद्रोदय के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह वहीं सुबह 11 बजे से एक घंटे तक प्रधानमंत्री के ‘मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण सुनेंगे। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन भी करेंगे। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन