Monday, March 30, 2026
BREAKING
भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने' भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं 31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

राष्ट्रीय

मोदी के बर्थडे पर ट्रंप के रिटर्न गिफ्ट से लोग दुखी, H-B1 वीजा फीस बढ़ोतरी पर खड़गे ने कसा तंज

20 सितंबर, 2025 09:08 PM

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमरीका के एच-बी1 वीजा शुल्क में भारी वृद्धि करने के निर्णय को भारतीयों के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक फिर अमरीका के सामने कमजोर प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। खड़गे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “प्रधानमंत्री जन्मदिन की फोन पर मिली बधाई के बाद आपको मिले रिटर्न गिफ्ट्स से देश के लोग दुखी हैं। ट्रंप सरकार की ओर से आपके ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’ जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट है, एच-1बी वीज़ा पर एक लाख डालर का वार्षिक शुल्क का सबसे ज्यादा असर भारतीय तकनीकी कर्मियों पर है क्योंकि 70 प्रतिशत एच-1बी वीज़ा धारक भारतीय हैं।”

उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत आयात शुल्क पहले ही लगाया जा चुका है इससे देश के अकेले 10 क्षेत्रों को 2.17 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। ‘यूएस हायर एक्ट बिल’ भारतीय आउटसोर्सिंग को लक्षित करता है और चाबहार बंदरगाह को छूट से हटाना हमारे रणनीतिक हितों के लिए नुकसानदेह है। यहां तक कि यूरोपीय संघ से भारतीय वस्तुओं पर शत-प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की बात की गई है। ट्रंप ने हाल ही में फिर से दावा किया है कि उनके हस्तक्षेप से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई रोकी गयी है। यह दावा वह कई बार कर चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा, “भारतीय राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं। गले मिलना, खोखले नारे लगाना, संगीत कार्यक्रम आयोजित करना और लोगों से ‘मोदी-मोदी’ का नारा लगवाना विदेश नीति नहीं है। विदेश नीति हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने, भारत को सर्वोपरि रखने और समझदारी तथा संतुलन के साथ मित्रता निभाने के बारे में है। इसे केवल दिखावटी दिखावा नहीं माना जा सकता जिससे हमारी दीर्घकालिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचने का खतरा हो।”  पार्टी के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी को फिर कमजोर प्रधानमंत्री बताया और कहा “मैं दोहराता हूं, भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री है।”

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री कहने वाले श्री गांधी के पांच जुलाई 2017 के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा “आठ साल बाद राहुल गांधी एक बार फिर सही साबित हुए हैं। उन्होंने 2017 में भी यही कहा था, और कुछ नहीं बदला। भारत अभी भी एक कमज़ोर प्रधानमंत्री के साथ फंसा हुआ है।” गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कंपनियों द्वारा एच-1बी वीजा आवेदकों को प्रायोजित करने के लिए भुगतान की जाने वाली राशि को बढ़ाकर एक लाख डॉलर करने के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन