Thursday, November 05, 2026
BREAKING
• सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित • भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव • AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवारों की जीत, नित्या रमन भी आगे • उत्तर कोरिया ने नई वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया परीक्षण • जर्मन विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजरायल हमले को बताया सही, तेहरान बोला- शर्मनाक बयान • ट्रंप का दावा, 'व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी रहेगा सुरक्षित' • भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत • डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी' • अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा

मनोरंजन

'मैगजीन कमेंट करती थीं पर आज जितनी ट्रोलिंग नहीं थी', माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक को किया याद

05 नवंबर, 2026 11:35 AM

मुंबई: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों मराठी क्विज शो 'कौन होणार करोड़पति' में गेस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं। शो के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि कैसे बीते सालों में आलोचना और ट्रोलिंग बदल गई है।

शो 'कौन होणार करोड़पति' के स्पेशल एपिसोड में शिव ठाकरे और गौतमी पाटिल ने गेस्ट के तौर पर शिरकत की थी। दोनों से बातें करते हुए अभिनेत्री ने 90 के दशक में अपने स्टारडम के दौरान ट्रोलिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में मैगजीन एक्टर्स पर कमेंट किया करती थीं। हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया की ट्रोलिंग को देखते हुए, उस समय के हालात काफी अलग हुआ करते थे।

शो के दौरान शिव ठाकरे ने माधुरी दीक्षित से पूछा कि इतने सालों तक पॉपुलर स्टार रहने के बावजूद वह कैसे जमीन से जुड़ी रहीं और ट्रोल होने के असर से उन्होंने खुद को कैसे बचाया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के लिए थोड़ी-सी फेम संभालना भी मुश्किल हो जाता है।

इस पर जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि काम के प्रति उनके प्यार ने उन्हें फोकस बनाए रखने में मदद की और नेगेटिव कमेंट्स पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अभिनेत्री कहती हैं, "मुझे अपने काम से बहुत लगाव था और मैं जो भी करती हूं, उसे सच्चे मन से करती हूं। इसी वजह से मैंने कभी ट्रोलिंग पर ध्यान ही नहीं दिया। हां, उस समय कुछ मैगजीन्स थीं जो सेलेब्स के बारे में कमेंट करती थीं लेकिन वो आज सोशल मीडिया के जैसा बिल्कुल भी नहीं था, जहां इतनी ज्यादा ट्रोलिंग होती है और लोग एक ही बात को बार-बार कहते रहते हैं।"

अभिनेत्री ने कहा, "हम, जो भी काम कर रहे हैं, उससे बस प्यार करना चाहिए और हमारी नीयत अच्छी होनी चाहिए। बस, फिर और कुछ ज्यादा मायने नहीं रखता।"

बता दें कि माधुरी ने 1984 में फिल्म 'अबोध' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद वह हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं। 'तेजाब', 'राम लखन', 'दिल', 'साजन', 'मृत्युदंड', 'बेटा', 'हम आपके हैं कौन..!', 'दिल तो पागल है' और 'देवदास' जैसी फिल्में उनकी यादगार फिल्मों में शामिल हैं। अपनी एक्टिंग और डांस के लिए मशहूर माधुरी का करियर पांच दशक लंबा रहा है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

सीएम विजय के फैसले से खुश हुए 'मूकुथी अम्मन 2' के मेकर्स, सरकार को कहा शुक्रिया

सीएम विजय के फैसले से खुश हुए 'मूकुथी अम्मन 2' के मेकर्स, सरकार को कहा शुक्रिया

तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दूसरा गाना 'ढोला जी' रिलीज, श्रेया घोषाल और जावेद अली की आवाज का दिखा जादू

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दूसरा गाना 'ढोला जी' रिलीज, श्रेया घोषाल और जावेद अली की आवाज का दिखा जादू

हॉरर अवतार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत है' का ऐलान

हॉरर अवतार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत है' का ऐलान

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पटाखे फोड़ने वालों को बताया 'राष्ट्र विरोधी', बोलीं- यह सेहत के खिलाफ है

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पटाखे फोड़ने वालों को बताया 'राष्ट्र विरोधी', बोलीं- यह सेहत के खिलाफ है

कपूर परिवार में क्यों नहीं होती बेटों के काम की तारीफ? रणबीर ने बताई पीढ़ियों पुरानी परंपरा

कपूर परिवार में क्यों नहीं होती बेटों के काम की तारीफ? रणबीर ने बताई पीढ़ियों पुरानी परंपरा

मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों?

मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों?