Monday, July 06, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

'मैं शिव भक्त, सारा जहर निगल जाता हूं' असम के दरांग में बोले पीएम मोदी

14 सितंबर, 2025 07:24 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (14 सितंबर 2025) को असम के दरांग में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला और भगवान शिव का भक्त बताते हुए कहा कि वह दुश्मनों का दिया सारा जहर निगल जाते हैं। उन्होंने असम के विकास और भारत रत्न भूपेन हजारिका के सम्मान में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और मां कामाख्या का आशीर्वाद
प्रधानमंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद मेरा पहली बार असम आना हुआ है। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर को जबरदस्त सफलता मिली। आज मां कामाख्या की धरती पर आकर एक अलग ही पुण्य का अनुभव हो रहा है। आज यहां जन्माष्टमी भी मनाई जा रही है। आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।”

'शिव का भक्त हूं, सारा जहर निकाल लेता हूं'
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मुझे चाहे कितनी भी गालियां दी जाएं, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं। लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। आप बताएं, क्या भूपेन दा को भारत रत्न से सम्मानित करने का मेरा निर्णय सही है या गलत? क्या कांग्रेस द्वारा उनके सम्मान में किया गया अपमान सही है या गलत?” उन्होंने कहा कि असम की महान संतानों और पूर्वजों के सपनों को साकार करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी निष्ठा से जुटी है।

भूपेन हजारिका के अपमान पर कांग्रेस को घेरा
पीएम मोदी ने भारत रत्न भूपेन हजारिका के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा, “कल मुझे उनके जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष का एक वीडियो देखकर मुझे दुख हुआ, जिसमें उन्होंने भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने पर कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को सम्मान दे रहे हैं। 1962 के युद्ध के बाद पंडित नेहरू के बयान ने उत्तर पूर्व के लोगों के घाव दिए, जो आज भी नहीं भरे हैं।”

असम का विकास और डबल इंजन सरकार
असम के विकास पर बोलते हुए पीएम ने कहा, “भारत आज दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है, और असम इसके सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में से एक है। कभी विकास के लिए संघर्ष करने वाला असम आज 13% की विकास दर के साथ उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह असम के लोगों की मेहनत और भाजपा की डबल इंजन सरकार के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।”

18,530 करोड़ की परियोजनाएं
प्रधानमंत्री ने दरांग में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें दरांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जीएनएम स्कूल, बीएससी नर्सिंग कॉलेज, गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना और कुरुवा-नरेंगी ब्रह्मपुत्र पुल शामिल हैं। इसके अलावा, गोलाघाट में असम बायो-एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड और नुमालीगढ़ रिफाइनरी प्लांट का उद्घाटन किया गया, साथ ही पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट की आधारशिला भी रखी गई। पीएम ने कहा कि ये परियोजनाएं असम की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित