Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

राष्ट्रीय

मेसी इवेंट के बवाल ने ली बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास की कुर्सी, ममता बनर्जी को सौंपा इस्तीफा

16 दिसंबर, 2025 05:58 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे की वजह हाल ही में कोलकाता में हुए लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न हुई गड़बड़ियों को बताया जा रहा है। बिस्वास ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि इस आयोजन में हुई समस्याओं की जांच चल रही है और यही कारण है कि वे अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।

इस इस्तीफे की खबर सामने आने के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि अरूप बिस्वास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मेसी कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था
मंत्री के इस्तीफे के पीछे मुख्य वजह मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था मानी जा रही है। इस आयोजन में भारी भीड़ और अनुशासनहीनता के कारण कई फैंस का गुस्सा भड़क गया। स्टेडियम में कुछ फैंस ने स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आयोजनकर्ता सताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वह फिलहाल 14 दिनों की पुलिस हिरासत में है। सताद्रु पर कार्यक्रम में मिसमैनेजमेंट और गड़बड़ी के आरोप हैं।

अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
पश्चिम बंगाल सरकार ने इस कार्यक्रम में अफरा-तफरी और तोड़फोड़ के मामले में कई वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें DGP राजीव कुमार, बिधाननगर के CP मुकेश कुमार, और युवा मामले व खेल विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार सिन्हा शामिल हैं। इसके साथ ही DCP अनीश सरकार (IPS) के खिलाफ ड्यूटी और जिम्मेदारी में कथित लापरवाही के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फैंस की नाराजगी
कार्यक्रम के दौरान फैंस ने आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि उन्होंने 10 से 15 हजार रुपये देकर टिकट खरीदी थी, बावजूद इसके वे मेसी को देख नहीं पाए। फैंस का आरोप था कि आयोजकों के अपने लोग ही मेसी के आस-पास मौजूद रहे, जिससे आम दर्शकों को मौका नहीं मिला।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम