Friday, November 13, 2026
BREAKING
• इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू • 'यह पूरी तरह से बकवास है', 'सैंडपेपर विवाद' पर ख्वाजा के दावों को लेकर खुलकर बोले पैट कमिंस • चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग-11 में तीन बदलाव • 'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला • हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा • यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल • लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा दावा : मुझे घर में नजरबंद किया गया, चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात • दुनियाभर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं : आउटलुक, टीम्स और एआई 'कोपायलट' डाउन होने से मचा हड़कंप • करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया • जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

मनोरंजन

मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण

13 नवंबर, 2026 10:20 AM

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने एक्टिंग करियर के बारे में बताया कि उन्हें 16 साल की उम्र में पता चल गया था कि वह अभिनेत्री बनना चाहती थीं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समय बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में से एक हैं। जब उन्होंने 'ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के साथ हॉलीवुड में कदम रखा, तो दीपिका 'द एलेन डीजेनेरेस शो' में भी नजर आईं। एलेन से बात करते हुए 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म की अभिनेत्री ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण के बैडमिंटन करियर के बारे में खुलकर बात की।


दीपिका ने बताया कि उन्होंने भारत में ऐसे समय में बैडमिंटन खेला, जब कोई भी प्रोफेशनल तौर पर बैडमिंटन नहीं खेलता था। उस समय हर कोई डॉक्टर या वकील बनना चाहता था, लेकिन वे एक खिलाड़ी थे।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने की इच्छा जताई थी, तो अभिनेत्री ने जवाब दिया कि मैं ऐसा करके उन्हें खुश कर सकती थी, लेकिन वे हमेशा यही कहते थे कि अपने दिल की सुनो।
अभिनय के प्रति अपना प्यार जताते हुए दीपिका ने बताया कि 16 साल की उम्र में ही उन्हें पता चल गया था कि वह एक अभिनेत्री बनना चाहती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कैमरे के सामने रहना उन्हें बेहद खुशी देता है।


दीपिका ने एलेन को यह भी बताया कि एक बार उन्होंने अपना पोर्टफोलियो शूट करने के लिए अपनी मां से 10,000 रुपए उधार लिए थे। पैसे मांगते समय अभिनेत्री ने अपनी मां को भरोसा दिलाया कि वह उनके पैसे लौटा देंगी और उन्हें गौरवान्वित भी करेंगी।
दीपिका ने बताया कि एक दिन मैंने अपनी मां को बिठाया और कहा कि क्या मैं आपसे 10,000 रुपए उधार ले सकती हूं? मुझे पोर्टफोलियो शूट करने के लिए पैसों की जरूरत थी। मैंने उनसे कहा कि एक दिन मैं उन्हें गौरवान्वित करूंगी और कभी न कभी उनके पैसे भी लौटा दूंगी।


साल 2007 में शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, दीपिका कई प्रमुख फिल्मों का हिस्सा बनीं, जिनमें 'ये जवानी है दीवानी (2013)', 'चेन्नई एक्सप्रेस (2013)', 'गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013)', 'पीकू (2015)', 'बाजीराव मस्तानी (2015)', 'पद्मावत (2018)', 'छपाक (2020)', 'पठान (2023)', 'जवान (2023)' और 'कल्कि 2898 एडी (2024)' शामिल हैं।
दीपिका बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'