Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम • कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता • ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा • हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे • अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

दुनिया

मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले

26 नवंबर, 2026 11:48 AM

काहिरा : मिस्र की राजधानी काहिरा के पास बुधवार रात को एक ईंधन टैंकर के पलटने से भीषण आग लग गई। हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य झुलस गए। आग की चपेट में आने से दो दर्जन से अधिक कारें और मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा काहिरा के प्रमुख रिंग रोड पर हुआ। गीजा प्रांत के अल-वर्राक इलाके में पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास से गुजर रहे वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मिस्र के सार्वजनिक अभियोजन कार्यालय के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, जबकि बचावकर्मियों ने जलती हुई गाड़ियों से लोगों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जमा हो गए थे।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत अभियान में 39 एंबुलेंस लगाई गईं। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच शुरू कराई है, क्योंकि आग में कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने कहा," मृतकों की संख्या शुरुआती अनुमान पर आधारित है और इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।" उन्होंने घटनास्थल का दौरा करने और घायलों के इलाज की व्यवस्था की निगरानी करने की बात कही।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई और संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की सहायता करने के निर्देश दिए।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, टैंकर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद टैंकर सड़क के कंक्रीट डिवाइडर से टकराकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हालांकि, हादसे के सटीक कारणों और जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच जारी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिस्र में सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं। तेज रफ्तार, खराब सड़कें और यातायात नियमों के कमजोर क्रियान्वयन को यहां होने वाले हादसों की प्रमुख वजह माना जाता है। मिस्र की सरकारी सांख्यिकी एजेंसी के अनुसार, वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 5,829 लोगों की मौत हुई थी, जो 2024 के 5,260 के आंकड़े से 10.8 प्रतिशत अधिक थी।

साल की शुरुआत में भी दक्षिणी प्रांत बेनी सुएफ के पास कई वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत और 16 लोग घायल हुए थे।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बिछड़े 9 मासूमों की घर वापसी, व्हाइट हाउस ने मेलानिया ट्रंप को श्रेय दिया

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बिछड़े 9 मासूमों की घर वापसी, व्हाइट हाउस ने मेलानिया ट्रंप को श्रेय दिया

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार