Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, वेदराल्ड बाहर अमेरिकी लॉमेकर्स ने मेटा के चुनावी सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल, कहा- एआई और डीपफेक से खतरा बढ़ा एआई से प्रभावित क्षेत्रों में युवा रोजगार में भारी गिरावट, जनरेटिव एआई के आने के बाद रोजगार पर बढ़ा दबाव: बीओके प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें' जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा' 34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था मानसून की कमी और अल नीनो के असर से खरीफ बुआई घटकर 1016.57 लाख हेक्टेयर, धान का रकबा 14.37 फीसदी कम सेबी ने प्रतिभूति बाजार में साइबर सुरक्षा, घटनाओं की रिपोर्टिंग को मजबूत करने के लिए दो पोर्टल लॉन्च किए

राष्ट्रीय

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले

23 अप्रैल, 2026 11:09 AM

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-135 पर ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद आग लग गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को रात करीब 8:20 बजे थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के बड़का घुमान के पास ट्रक (एमपी 15 एचए 3775) ने स्विफ्ट कार (यूपी 65 एमटी 4038), बोलेरो (यूपी 63 एसी 5589) और ट्रेलर (बीआर 24 जीसी 7990) को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो और स्विफ्ट कार में तुरंत आग लग गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं, और ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी शव बुरी तरह जल चुके हैं। वहीं, स्विफ्ट कार चालक का शव फंस गया था, जिसे निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है। क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी मिली है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण यह घटना हुई। इस टक्कर के कारण गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस घटना के पीछे असली वजह क्या है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रमंडगंज घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क निर्माण की खामियों को लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा