Wednesday, October 28, 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बाज़ार

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

28 अक्टूबर, 2026 10:10 AM

नई दिल्ली: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अपने 'मित्र' और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया है। हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर (रन ऑफ) में उन्होंने अपने निकटतम दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया था। लूला चौथी बार देश की कमान संभालेंगे, और इस जीत के बाद पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने भारत की 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देश बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करते रहेंगे और वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करेंगे।

लूला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, "मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी को बधाई के लिए आपका आभार। इस साल फरवरी में भारत की अपनी यात्रा के सुखद पलों को सोच कर ही मुझे हर्ष की अनुभूति होती है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए नए कदम उठाए थे।"

उन्होंने आगे कहा कि भारत और ब्राजील के बीच व्यापार, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया था।

ब्राजील के राष्ट्रपति ने 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहे भारत को बधाई देते हुए कहा कि भारत पिछले साल ब्राजील की अध्यक्षता के दौरान किए गए कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने अंत में भरोसा दिलाया, "ब्रिक्स और जी20 में भारत तथा ब्राजील साथ मिलकर बहुपक्षवाद की रक्षा करने, वैश्विक दक्षिण की आवाज को बुलंद करने और अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी तथा शांतिपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के निर्माण के लिए काम करते रहेंगे।"

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने लूला को अपना प्रिय मित्र बताते हुए ग्लोबल साउथ की आवाज को और बुलंद करने के साझा प्रयास पर जोर दिया था।

लूला को कुल वैध मतों का 51.79 फीसदी वोट जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बोल्सोनारो को 48.21 फीसदी वोट मिले। पहले दौर के मतदान में वे फ्लावियो बोल्सोनारो से पीछे चल रहे थे, लेकिन दूसरे दौर में शानदार वापसी की। 1988 के बाद ब्राजील के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पहले दौर में हारने वाला उम्मीदवार दूसरे दौर में जीता हो।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले

महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले