Thursday, November 19, 2026
BREAKING
• हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप • भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक • 'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की • मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां • आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम • पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब

मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

19 नवंबर, 2026 07:44 PM

चंडीगढ़ : पशु स्वास्थ्य देखभाल और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आधार को मजबूत करने के लगातार प्रयासों के तहत पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज तीन नवनियुक्त वेटनरी ऑफिसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भर्ती किए गए वेटनरी ऑफिसरों की कुल संख्या 625 हो गई है।

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दी जा रही प्राथमिकता का उल्लेख करते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि विभाग ने पिछले चार वर्षों के दौरान एक बड़ी और बहु-स्तरीय भर्ती मुहिम को सफलतापूर्वक पूरा किया है। 625 वेटनरी ऑफिसरों के अलावा पशुपालन विभाग में 579 वेटनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती करके राज्य भर में पशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को और मजबूत किया गया है। इसके अतिरिक्त विभाग के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक, तकनीकी और सहायक पदों पर भी भर्ती की गई है। राज्य ने मुख्यालय में क्लर्कों के 17 पद, 2 मिल्क रिकॉर्डर, 7 लैब सहायक, 7 कंप्यूटर/एन्यूमरेटर/पंचर, 1 मशीन ऑपरेटर, 1 इनक्यूबेटर ऑपरेटर, 2 लीगल क्लर्क और 8 स्टेनोटाइपिस्ट भी भर्ती किए हैं।

नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए स. खुड्डियां ने उनसे किसानों को पूरी लगन, पेशेवर तरीके और संवेदनशीलता से सेवा देने के लिए कहा। उन्होंने सभी खाली पदों को भरने के लिए मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई ताकि पंजाब का कोई भी किसान समय पर पशु चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा, "पशुधन पंजाब की ग्रामीण समृद्धि की रीढ़ है। सैकड़ों वेटनरी ऑफिसरों और इंस्पेक्टरों के साथ-साथ महत्वपूर्ण प्रशासनिक कर्मचारियों की भर्ती करके हम जमीनी स्तर तक एक मजबूत विभागीय नेटवर्क तैयार कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि इस बड़ी भागीदारी से पशुओं के लिए पशु चिकित्सा सेवाएं और मजबूत होंगी, डेयरी उत्पादकता को बढ़ावा मिलेगा और किसान समुदाय को सीधा सहयोग मिलेगा।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक परमदीप सिंह वालिया और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम

आई.आई.टी.एफ. 2026 में स्थापित पंजाब पैवेलियन: विरासत और नवाचार का शानदार संगम

पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल; भगवंत मान सरकार ने छात्रा और इंस्ट्रक्टर के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की: हरजोत सिंह बैंस

'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा

नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी

नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी

'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना

'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना

पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया

पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया