Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

मानसून में जलभराव से निपटने के लिए NHAI ने शुरू की 15 दिन की विशेष मुहिम, सुरक्षित और बाधारहित होगी यात्रा

24 जून, 2025 02:15 PM

देशभर में मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक 15 दिन की विशेष निगरानी अभियान की शुरुआत की है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बारिश के दौरान यातायात सुचारू और सुरक्षित बना रहे। इस अभियान के तहत NHAI के अधिकारी, ठेकेदार और सलाहकार राजमार्गों के उन हिस्सों का निरीक्षण कर रहे हैं, जहां पर भूस्खलन या जलभराव की चपेट में आने की संभावना ज्यादा है।

इस दौरान पुलों, नालों और जल निकासी संरचनाओं की सफाई और मरम्मत की जा रही है, ताकि पानी का बहाव सुगमता से हो सके। NHAI की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं को साफ और डी-सिल्ट किया जा रहा है। साथ ही, ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत, स्लिप रोड्स और मुख्य सड़कों के गड्ढों की भराई, आरई वॉल (Retaining Walls) के ड्रेनेज छिद्रों की सफाई, और अन्य जरूरी मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। वहीं प्राधिकरण ने आपातकालीन सामग्री जैसे खुदाई मशीनें, रेत की बोरियां और साइन बोर्ड जलभराव संभावित क्षेत्रों में पहले से तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा, 24×7 आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें तैयार की गई हैं जो जरूरत पड़ने पर राहत और मरम्मत का काम शुरू कर देंगी।

NHAI स्थानीय प्रशासन और निर्माण एजेंसियों के साथ समन्वय में काम कर रही है ताकि भूस्खलन या बाढ़ की पूर्व चेतावनियों पर तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके। प्राधिकरण ने तेज राहत के लिए फील्ड ऑफिसों में क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी बना दी हैं, जो संवेदनशील स्थानों पर बारीकी से नजर रखेंगी। तकनीकी उपायों के तहत, AI आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और NHAI का ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’ तथा IMD का ‘मेघदूत ऐप’ के जरिए यात्रियों को रियल-टाइम मौसम और ट्रैफिक अलर्ट भेजे जाएंगे। इसके अलावा, ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करके सड़कों की ढाल, दरारें और अन्य संरचनात्मक समस्याओं की पहचान और सुधार किया जा रहा है। NHAI का कहना है कि मानसून के दौरान ये सभी कदम यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बिना बाधा के यात्रा अनुभव देने में मदद करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति