Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

महिला दिवस पर मिसाल: ‘ड्रोन दीदी’ बनकर खेती में नई तकनीक ला रहीं गुरदीप कौर

08 मार्च, 2026 06:19 PM

श्री आनंदपुर साहिब : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल श्री आनंदपुर साहिब के नजदीक स्थित गंभीरपुर गांव में देखने को मिल रही है। यहां की रहने वाली गुरदीप कौर केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ड्रोन दीदी योजना 2024 के तहत ड्रोन पायलट बनकर न सिर्फ अपने परिवार के लिए रोजगार का साधन बनी हैं बल्कि खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गुरदीप कौर को इफको कंपनी की ओर से ड्रोन चलाने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इस ट्रेनिंग के बाद उन्हें ड्रोन उड़ाने का प्रमाण पत्र भी दिया गया है। कंपनी द्वारा उन्हें 10 लाख का ड्रोन और करीब 5 लाख की एक थ्री-व्हीलर गाड़ी भी उपलब्ध करवाई गई है। इसके जरिए वह ड्रोन और उससे जुड़ी सुविधाओं को एक गांव से दूसरे गांव तक आसानी से लेकर जा सकती हैं। गुरदीप कौर अब अलग-अलग गांवों में जाकर किसानों के खेतों में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक दवाओं और खाद का छिड़काव कर रही हैं। ड्रोन की मदद से कम समय और कम खर्च में खेतों की देखभाल संभव हो जाती है। इससे किसानों को मजदूरी की कमी और बढ़ते खर्च से भी राहत मिल रही है। गुरदीप कौर ने बताया कि ड्रोन पायलट बनना उनके लिए गर्व की बात है। इस ट्रेनिंग के जरिए उन्हें नई तकनीक सीखने का मौका मिला है और अब वह अपने गांव और इलाके के किसानों की मदद कर रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाएं और ड्रोन की मदद से अपनी फसल की पैदावार बढ़ाएं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुरदीप कौर जैसी महिलाएं यह साबित कर रही हैं कि अगर अवसर मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी नई तकनीक को अपनाकर न केवल अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं, बल्कि समाज और कृषि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे