Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

'मन की बात' में PM मोदी ने आज देशवासियों को दी ये बड़ी खुशखबरियां, साझा की कईं अहम बातें

30 नवंबर, 2025 08:02 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 नवंबर) को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों को संबोधित करते हुए नवंबर महीने की कई महत्वपूर्ण घटनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह महीना भारत के लिए ऐतिहासिक, प्रेरणादायक और उपलब्धियों से भरा रहा।

संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम
पीएम मोदी ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन ने देश को एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाई।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भव्य कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि यह अवसर भारत की सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करता है।

अयोध्या और कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक आयोजन
मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर परिसर में धर्मध्वजा का आरोहण एक महत्वपूर्ण अध्याय है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का लोकार्पण भी एक ऐतिहासिक क्षण रहा, जो देश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मान देता है।

एविएशन सेक्टर को नई मजबूती
प्रधानमंत्री ने बताया कि हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी LEAP इंजन MRO सुविधा की शुरुआत की गई है। यह केंद्र भारत को वैश्विक एविएशन उद्योग में नई पहचान देगा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगा।

INS 'माहे' नौसेना में शामिल
उन्होंने कहा कि मुंबई में INS 'माहे' को भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। इसके स्वदेशी डिजाइन की खूब चर्चा हुई है। 'माहे' नाम पुडुचेरी के ऐतिहासिक क्षेत्र माहे से प्रेरित है, जिसकी सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस युद्धपोत का crest उरुमी और कलारिपयट्टू की पारंपरिक लचीली तलवार की आकृति से मेल खाता है, जो दक्षिण भारत की वीर परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नौसेना तेज़ी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है।

स्पेस सेक्टर में नई उड़ान
स्पेस सेक्टर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष इकोसिस्टम तेज़ी से मजबूत हो रहा है। निजी कंपनी Skyroot के 'Infinity Campus' ने देश की नवाचार क्षमता और नई सोच को दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने इसे भारत के युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का प्रमाण बताया।

खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड उपलब्धि
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने इस वर्ष 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 100 मिलियन टन की वृद्धि हुई है, जो किसानों की मेहनत और कृषि सुधारों की सफलता का परिणाम है।

यह संबोधन प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, तकनीकी उपलब्धियों, सांस्कृतिक गौरव और आत्मनिर्भरता की दिशा में हो रहे प्रयासों को रेखांकित करते हुए दिया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम